अब Google पर बना सकते हैं अपनी पब्लिक प्रोफाइल, नया People Cards फीचर लॉन्च

People Card का मुख्य उद्देश्य व्यक्तियों को Google सर्च पर एक सार्वजनिक प्रोफाइल रखने की अनुमति देना है, जो सभी नाम सर्च होने पर सर्च रिज़ल्ट के टॉप दिखाई देगा। इस फीचर को शुरुआत में फरवरी में प्रोफाइल कार्ड के रूप में देखा गया था।

अब Google पर बना सकते हैं अपनी पब्लिक प्रोफाइल, नया People Cards फीचर लॉन्च

Google People Cards शुरुआत में केवल मोबाइल यूज़र्स के लिए पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • Google ने लॉन्च किया People Cards फीचर
  • मोबाइल यूज़र्स को बनाने में मदद करेगा उसकी सार्वजनिक प्रोफाइल
  • नाम सर्च होने पर टॉप में दिखाएगा यूज़र्स द्वारा बनाया वर्चुअल कार्ड
विज्ञापन
Google ने मंगलवार को भारत में लोगों को सर्च इंजन पर अपना प्रोफाइल बनाने के लिए "People Cards" फीचर लॉन्च किया है। देश में इस फीचर को पिछले एक-दो सालों से टेस्ट किया जा रहा था। दरअसल पीपल कार्ड फीचर एक तरह का वर्चुअल विज़िटिंग कार्ड है, जो लोगों को उनका नाम सर्च किए जाने पर उनकी कुछ जानकारी कार्ड के तौर पर सर्च रिज़ल्ट पर दिखाने की सुविधा देता है। यह यूज़र्स द्वारा दी गई जानकारी को दिखाने के लिए गूगल के नॉलेज ग्राफ का उपयोग करता है। विशेष रूप से, आपको अपना People Card बनाने के लिए गूगल को अपना मोबाइल नंबर देने की आवश्यकता होगी और साथ ही आपके पास एक Google अकाउंट होना ज़रूरी होगा।

शुरुआत में Google ने People Cards फीचर को केवल मोबाइल यूज़र्स के लिए पेश किया है। इसका मतलब है कि आपको अपना सार्वजनिक प्रोफाइल बनाने के लिए मोबाइल डिवाइस पर अपने Google अकाउंट से लॉग-इन करना होगा। इसके अलावा, नया अनुभव केवल अंग्रेजी में उपलब्ध है, हालांकि भविष्य में अन्य भाषाओं को जोड़ा जाएगा।

गूगल सर्च के प्रोडक्ट मैनेजर Lauren Clark (लॉरेन क्लार्क) ने Gadgets 360 को बताया कि फिलहाल पीपल कार्ड फीचर भारत तक ही सीमित है।

पीपल कार्ड का मुख्य उद्देश्य व्यक्तियों को Google सर्च पर एक सार्वजनिक प्रोफाइल रखने की अनुमति देना है, जो सभी नाम सर्च होने पर सर्च रिज़ल्ट के टॉप दिखाई देगा। इस फीचर को शुरुआत में फरवरी में प्रोफाइल कार्ड के रूप में देखा गया था।

जिन व्यक्तियों ने पहले से ही Google पर अपने कार्ड बनाए हैं, वे इस फीचर को बंद करने का विकल्प भी चुन सकते हैं। समान नाम साझा करने वाले लोगों के मामले में, Google सर्च कई मॉड्यूल दिखाएगा।
 

How to create your own people card on Google

 

गूगल पर अपना प्रोफाइल कार्ड कैसे बनाए


गूगल पर अपना पीपल कार्ड यानी प्रोफाइल कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले अपने गूगल अकाउंट से साइन-इन करें और “add me to Search” सर्च करें। अब आपको “Add yourself to Google Search.” दिखाई देगा। यहां क्लिक करें और पूछी गई जानकारी डालें। गूगल आपके मोबाइल नंबर को छह अंकों के यूनिक कोड के जरिए वेरिफाई करेगा।
 
google

अब, गूगल आपको एक फॉर्म देगा, जहां आप अपनी जानकारी दे सकते हैं और अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं। यहां आपके पास अपने काम, होमटाउन, शिक्षा और अन्य जानकारी डालने का विकल्प होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google people cards

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  10. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »