Google Messages Features

Google Messages Features - ख़बरें

  • Android Auto नहीं किया है सेटअप? जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका
    Android Auto एक ऐसा फीचर है जो आपके स्मार्टफोन को कार की इंफोटेनमेंट स्क्रीन से कनेक्ट कर देता है। इसके जरिए Google Maps, Music, Calls, Messages और Google Assistant जैसे फीचर्स का इस्तेमाल सीधे कार की स्क्रीन पर किया जा सकता है। Android Auto ड्राइविंग के दौरान फोन इस्तेमाल करने की जरूरत कम करता है और बेहतर अनुभव देता है। अगर आपकी कार Android Auto सपोर्ट करती है, तो इसे USB केबल या वायरलेस तरीके से आसानी से सेटअप किया जा सकता है। यहां जानें Android Auto को सेटअप करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और उससे जुड़े जरूरी टिप्स।
  • देसी WhatsApp राइवल Arattai में नया फीचर, फोटो से बनेंगे स्टिकर
    Zoho के मैसेजिंग ऐप Arattai में नया फीचर जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स फोटो को स्टिकर में बदल सकते हैं। यूजर कैमरे से फोटो लेकर उसे सीधे स्टिकर में कन्वर्ट कर सकते हैं और चैट्स में शेयर कर सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने चैट बैकअप फीचर भी रोलआउट किया था, जिसमें यूजर्स अपने एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड चैट्स को Google Drive या iCloud में सेव कर सकते हैं। Arattai को हाल के समय में एक देसी WhatsApp विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है।
  • Google Pixel यूजर्स सावधान! आपकी ऑडियो लीक कर सकता है यह फीचर
    Google Pixel यूजर्स के लिए एक नई परेशानी खड़ी हो गई है। कंपनी के पिक्सल सीरीज फोन में यह फीचर हाल ही में जोड़ा गया था। खबर है कि यह फीचर अब यूजर्स की ऑडियो को अन्य कॉलर्स तक लीक कर रहा है। यह कंपनी का Take a Message फीचर है जो कथित रूप से ऑडियो को रिकॉर्ड कर लीक कर सकता है। कंपनी ने Pixel 10 फोन सीरीज के साथ इसे पेश किया था। शिकायतों में सामने आ रहा है कि इससे प्राइवेसी को खतरा है।
  • रिलीज से पहले ही मिल जाएंगे WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स! ऑन करना होगा ये ऑप्शन
    WhatsApp ने Android यूजर्स के लिए बीटा फीचर्स तक पहुंच को आसान बनाने की दिशा में एक नया बदलाव शुरू किया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, अब कुछ नॉन-बीटा यूजर्स को भी ऐप के अंदर “Early access to features” का ऑप्शन दिख रहा है। इससे यूजर्स बिना Google Play Store के बीटा स्लॉट या थर्ड-पार्टी APK के बीटा फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, यह रोलआउट फिलहाल लिमिटेड है और कुछ मामलों में टॉगल अपने आप ऑफ होने जैसी दिक्कतें भी सामने आई हैं। कंपनी की ओर से अभी बड़े रोलआउट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
  • Google Messages ऐप में अब मिलेंगे WhatsApp जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
    Google Messages में डिलीट फॉर एवरीवन ऑप्शन पर भी कुछ महीनों से काम चल रहा है। इसे सबसे पहले फरवरी में ऐप के कोड में देखा गया था। कंपनी ने इसे बीटा यूजर्स के लिए जारी किया था। अब इसे Google Messages ऐप में बड़े स्तर पर उपलब्ध करा दिया गया है। किसी मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करने पर और फिर ट्रैश बटन पर टैप करने से दो ऑप्शन डिलीट फॉर एवरीवन और डिलीट फॉर मी आते हैं।
  • Google Messages में अब अपने आप डिलीट होंगे ओटीपी, मिले दो बेहद उपयोगी फीचर्स
    बदलाव को देखने के लिए यूज़र्स को Google Messages को उसके लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेट करना होगा।
  • Google Messages में आया मैसेज शेड्यूलिंग फीचर, ऐसे करेगा काम
    Google अब-तक आपको Gmail पर मेल शेड्यूल करने की सुविधा देता था, लेकिन अब गूगल ने अपना नया फीचर “Schedule Send” रोलआउट कर दिया है जिसके जरिए अब आप गूगल मैसेज को भी शेड्यूल कर सकते हैं।
  • यूट्यूब ऐप में आया वीडियो साझा करने का नया तरीका
    इसी साल सबसे पहले कनाडा में एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर लॉन्च करने के बाद, यूट्यूब ने सोमवार को अपने इन-ऐप मैसेजिंग फ़ीचर को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया। इस फ़ीचर के जरिए अब यूज़र, अपने दोस्तों और परिवार के साथ ऐप में ही वीडियो साझा कर पाएंगे और उन पर विचार-विमर्श भी कर पाएंगे।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »