Google ने फिर किया छंटनी का ऐलान, इतने कर्मचरियों की जाएगी नौकरी!

Google में यह छंटनी AI के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के मद्देनजर की जा रही है।

Google ने फिर किया छंटनी का ऐलान, इतने कर्मचरियों की जाएगी नौकरी!

Google बड़े पदों पर छंटनी करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • कंपनी 10% कर्मचारियों को कंपनी से हटाने की तैयारी कर रही है।
  • कंपनी में यह इस साल की चौथी छंटनी है।
  • जनवरी में ग्लोबल विज्ञापन टीम से कंपनी ने कई सौ छंटनियां की थीं।
विज्ञापन
Google में बड़ी छंटनी होने जा रही है। कंपनी के सीईओ ने कंपनी में छंटनी की घोषणा की है। इस छंटनी में बड़े पदों पर कंपनी कटौती करने जा रही है। इनमें मैनिजिरीअल (Managerial) और डायरेक्टर्स (Directors) जैसे रोल शामिल होंगे। साथ ही रिपोर्ट्स में कहा गया है कि छंटनी में वाइस प्रेसिडेंट (Vice President) जैसे पद भी शामिल होंगे। कुल मिलाकर कंपनी 10% कर्मचारियों को कंपनी से हटाने की तैयारी कर रही है। 

Google में यह छंटनी AI के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के मद्देनजर की जा रही है। साथ ही कंपनी का मकसद एफिशिएंसी को दोगुना करना है। 10 प्रतिशत छंटनियों में से कुछ पदों को इंडिविजुअल कंट्रीब्यूटर रोल में ट्रांसफर कर दिया गया है। जबकि कुछ भूमिकाओं को कंपनी ने खत्म ही कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार को एक सर्व-सम्मत बैठक में संकेत दिया कि प्रबंधक, निदेशक और उपाध्यक्ष की भूमिकाओं में कटौती की जाएगी।

गूगल में लेऑफ (Layoff in Google) आर्टिफिशियल इंटिलेंस (AI) कंपिटीटर जैसे कि ओपनएआई (OpenAI) के चलते किया गया है। OpenAI लगातार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रही है जो कि गूगल के सर्च इंजन बिजनेस को प्रभावित कर सकता है। कंपिटीशन के जवाब में गूगल ने अपने मुख्य बिजनेस में जनरेटिव एआई सुविधाएं शामिल की हैं। 

गूगल ने अपने प्रोडक्ट्स में जनरेटिव एआई फीचर पेश किए हैं। इसी महीने कंपनी ने Gemini 2.0 लॉन्च करके प्रतिस्पर्धा का जवाब दिया है। Gemini 2.0 कंपनी का अबतक का सबसे उन्नत एआई मॉडल है। पिचई के अनुसार, यह नया मॉडल "एक नए एजेंटिक युग" की शुरुआत करेगा। जिसमें एआई मॉडल दुनिया को समझने और उसके बारे में निर्णय लेने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

कंपनी की ओर से इस रिलीज के बाद Wall Street पर गूगल के शेयरों में 4 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया। वहीं, इसके एक दिन पहले ही क्वांटम चिप जारी होने के बाद कंपनी के स्टॉक में 3.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

कंपनी में यह इस साल की चौथी छंटनी है। जनवरी में ग्लोबल विज्ञापन टीम से कंपनी ने कई सौ छंटनियां की थीं। वहीं क्लाउड यूनिट से जून में भी 100 से ज्यादा नौकरियां कंपनी ने खत्म कर दी थीं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  2. Open AI लॉन्च करेगी खुद का स्मार्टफोन? कई Apps की हो सकती है छुट्टी!
  3. BSNL का दमदार परफॉर्मेंस, प्रति यूजर रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा
  4. iQOO Z11 के इंटरनेशनल वेरिएंट में मिल सकता है Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च: Bose ट्यूनिंग, ANC के साथ 40 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. YouTube के जिस फीचर के लिए लोग देते थें पैसे, अब फ्री यूजर्स भी उठाएंगे फायदा
  7. Vivo X Fold 6 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. इंडिया में AI इमेज का क्रेज! ChatGPT Images 2.0 में सबसे आगे भारतीय
  9. Moto G47 हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  10. Apple के iPhone हो सकते हैं महंगे, मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने का असर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »