• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Google में हो गई चोरी! पूर्व कर्मचारी ने AI सीक्रेट्स दो चीनी कंपनियों तक पहुंचाए, अरेस्‍ट

Google में हो गई चोरी! पूर्व कर्मचारी ने AI सीक्रेट्स दो चीनी कंपनियों तक पहुंचाए, अरेस्‍ट

ट्रेड सीक्रेट्स की चोरी के आरोप में लिनवेई डिंग नाम के शख्‍स को कैलिफोर्निया से अरेस्‍ट किया गया है।

Google में हो गई चोरी! पूर्व कर्मचारी ने AI सीक्रेट्स दो चीनी कंपनियों तक पहुंचाए, अरेस्‍ट

आरोप है कि साल 2019 में गूगल में नौकरी पाने के 3 साल बाद डिंग ने रंग दिखाना शुरू किया।

ख़ास बातें
  • गूगल के पूर्व कर्मचारी पर लगा आरोप
  • कंपनी के एआई सीक्रेट्स चुराने का आरोप
  • हो सकती है जेल और जुर्माना
विज्ञापन
टेक दिग्‍गज Google में चोरी हो गई! यकीन नहीं होगा, लेकिन ऐसा कुछ हुआ है। कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने गूगल के आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़े सीक्रेट्स चुराकर 2 चीनी कंपनियों तक पहुंचा दिए। वह चोरी-छुपे उन कंपनियों के लिए काम कर रहा था। ट्रेड सीक्रेट्स की चोरी के आरोप में लिनवेई डिंग नाम के शख्‍स को कैलिफोर्निया से अरेस्‍ट किया गया है। खास यह है कि गूगल ने ही इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। दोषी पाए गए शख्‍स पर एक-दो नहीं, चोरी के चार आरोप लगे हैं। फ‍िलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है। 
   
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, लिनवेई डिंग भी चीनी मूल का है। वह गूगल में सॉफ्टेवयर इंजीनियर के पद पर काम करता था। आरोपी को कैलिफोर्निया से अरेस्‍ट किया गया। आरोप है कि उसने गूगल की पैरंट कंपनी अल्‍फाबेट से आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस से संबंधित ट्रेड सीक्रेट्स चुराए और उन्‍हें दो चीनी कंपनियों तक पहुंचा दिया। 

आरोपी की उम्र 38 साल है। उस पर ट्रेड सीक्रेट्स चुराने के 4 आरोप हैं। आरोप है कि डिंग ने अवैध तरीके से Google के सुपरकंप्यूटिंग डेटा केंद्रों से जुड़ी जानकारी हासिल की। उन केंद्रों में मशीन लर्निंग के जरिए बड़े AI मॉडल को ट्रेंड किया जाता है। 

अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने एक कॉन्‍फ्रेंस में बोलते हुए कहा कि हमारे ट्रेड सीक्रेट्स और खुफिया जानकारी की चोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

आरोप है कि साल 2019 में गूगल में नौकरी पाने के 3 साल बाद डिंग ने रंग दिखाना शुरू किया। उसने एआई सीक्रेट्स चुराने शुरू कर दिए। यह चोरी तब शुरू हुई, जब आरोपी को एक चीनी टेक कंपनी ने चीफ टेक्‍नॉलजी ऑफ‍िसर बनने का प्रस्‍ताव दिया। आरोपी ने मई 2023 में कथित तौर पर 500 से ज्‍यादा सीक्रेट फाइलें अपलोड कीं।

रिपोर्ट के अनुसार, डिंग ने चीनी कंपनी को जानकारी पहुंचाई साथ ही अपनी कंपनी बनाकर भी काम शुरू कर दिया। एक चैट ग्रुप में डिंग ने डॉक्‍युमेंट शेयर करके बताया था कि उसके पास Google के दस हजार कार्ड कम्प्यूटेशनल पावर प्लेटफॉर्म की जानकारी है। सिर्फ उनकी नकल करने और अपग्रेड करने की जरूरत है। 

गूगल को मामले की भनक हो गई और डिंग के रिजाइन करने से एक दिन पहली कंपनी ने उसका लैपटॉप जब्‍त कर लिया। जानकारी होने के बाद गूगल ने केस दर्ज कराने का फैसला किया। बहरहाल, डिंग को 10 साल तक की जेल और ढाई लाख डॉलर का जुर्माना हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  7. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  10. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »