• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • कॉफी पीते हैं? यह भी जानें पहली बार किसने बनाई एस्प्रेसो कॉफी मशीन, आज का Google डूडल करेगा आपकी मदद

कॉफी पीते हैं? यह भी जानें पहली बार किसने बनाई एस्प्रेसो कॉफी मशीन, आज का Google डूडल करेगा आपकी मदद

आज हम कॉफी प्रेमी एस्प्रेसो मशीन के गॉडफादर को श्रद्धांजलि देते हैं। एंजेलो मोरियोनडो का जन्म 6 जून, 1851 को ट्यूरिन, इटली में आंत्रप्रेन्योर परिवार में हुआ था। उनके परिवार ने नए विचारों या प्रोजेक्ट पर हमेशा काम किया।

कॉफी पीते हैं? यह भी जानें पहली बार किसने बनाई एस्प्रेसो कॉफी मशीन, आज का Google डूडल करेगा आपकी मदद

Photo Credit: Doodle के जरिए एंजेलो मोरियोनडो (Angelo Moriondo) को याद किया

Google

ख़ास बातें
  • Google ने Doodle के जरिए एंजेलो मोरियोनडो को याद किया है।
  • आज गूगल एंजेलो मोरियोनडो का 171वां जन्मदिन मनाया जा रहा है।
  • Angelo Moriondo ने एस्प्रेसो मशीन को पहली बार बनाकर पेटेंट हासिल किया था।
विज्ञापन
टेक दिग्गज Google ने आज एनिमिटेड Doodle के जरिए एंजेलो मोरियोनडो (Angelo Moriondo) को याद किया है, आज गूगल एंजेलो मोरियोनडो का 171वां जन्मदिन मना रहा है, जिन्होंने एस्प्रेसो मशीन को पहली बार बनाकर पेटेंट हासिल किया था। सोमवार का डूडल पूरी तरह से कॉफी से पेंट किया गया है। आइए आज के दिन कॉफी एस्प्रेसो मशीन को बनाने वाले एंजेलो मोरियोनडो के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

एंजेलो मोरियोनडो के बारे में



आज हम कॉफी प्रेमी एस्प्रेसो मशीन के गॉडफादर को श्रद्धांजलि देते हैं। एंजेलो मोरियोनडो का जन्म 6 जून, 1851 को ट्यूरिन, इटली में आंत्रप्रेन्योर परिवार में हुआ था। उनके परिवार ने नए विचारों या प्रोजेक्ट पर हमेशा काम किया। उनके दादा ने एक शराब प्रोडक्शन कंपनी की स्थापना की थी। जिसे उन्होंने अपने बेटे को सौंप दिया गया था। बाद में एंजेलो के पिता ने अपने सगे भाई और चचेरे भाई के साथ लोकप्रिय चॉकलेट कंपनी मोरियोनडो और गैरीग्लियो को बनाया था।

उसी तर्ज पर अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए मोरियोनडो ने दो प्रतिष्ठानों को खरीदा, जिसमें एक शहर के सेंटर में पियाजो कार्लो फेलिस में स्थित ग्रैंड-होटल लिगुर था और दूसरा वाया रोमा के गैलेरिया नाजियोनेल में स्थित अमेरिकन बार था। इटली में कॉफी की लोकप्रियता के बावजूद ग्राहकों को कॉफी बनाने के लिए इंतजार करने में समय बिताया असुविधाजनक लगता था। मोरियोनडो ने सोचा कि एक बार में कई कप कॉफी बनाने से वह तेज स्पीड से ज्यादा ग्राहकों को सुविधा दे पाएंगे, जिससे वह अपने विरोधियों से आगे बढ़ पाएंगे।

एंजेलो ने कॉफी की मशीन बनाने के लिए एक मैकेनिक को हायर किया और उस मैकेनिक की सुपरवाइसिंग में कॉफी मशीन के आविष्कार की शुरुआत की। मोरियोनडो ने 1884 में ट्यूरिन के जनरल एक्सपो में अपनी एस्प्रेसो मशीन को पेश किया। वहां पर इस मशीन को ब्रॉन्ज मैडल से सम्मानित किया गया। 
 

एस्प्रेसो कॉफी मशीन की खासियतें


एस्प्रेसो कॉफी मशीन की बात की जाए तो इस मशीन में एक बड़ा बॉयलर शामिल था जो कॉफी को बेड के जरिए गर्म पानी से पुश करता था, दूसरा बॉयलर स्टीम बनाता था जो कॉफी के बेड को फ्लैश करता था और कॉफी बनाता था।

एंजेलो को अपनी कॉफी मशीन का पेटेंट मिला, जिसका नाम ''न्यू स्टीम मशीनरी फॉर द इनोनॉमिक एंड इंस्टेंशियज कंफेक्शन ऑफ कॉफी बेवरेज, 'मैथड  मोरियोनडो'।" मोरियोनडो ने लगातार कई सालों तक अपने आविष्कार में सुधार किया और पेटेंट करना जारी रखा। एंजेलो मोरियोनडो को 171वां जन्मदिन मुबारक हो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Doodle, Angelo Moriondo, Espresso Coffee Machine
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »