गूगल ने डूडल बनाकर किया दिव्यांगों के हौसले का सम्मान

दक्षिण कोरिया के प्योंगचैंग में विंटर पैरालंपिक का आगाज़ हो गया है। दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने दिव्यांगों का हौसला बढ़ाता हुआ खास डूडल तैयार किया है।

गूगल ने डूडल बनाकर किया दिव्यांगों के हौसले का सम्मान
ख़ास बातें
  • दक्षिण कोरिया के प्योंगचैंग में विंटर पैरालंपिक का आगाज़
  • दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने दिव्यांगों का हौसला यूं बढ़ाया
  • गूगूल डूडल में दिख रहा दिव्यांगों का ज़ोर-शोर के साथ प्रदर्शन
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के प्योंगचैंग में विंटर पैरालंपिक्स का आगाज़ हो गया है। दिग्गज टेक कंपनी Google ने दिव्यांगों का हौसला बढ़ाता हुआ खास डूडल तैयार किया है। इसमें दिख रही तस्वीर पैरालंपिक्स से प्रेरित है, जिसमें दुनियाभर के दिव्यांग खिलाड़ी ज़ोर-शोर से हिस्सा ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कई खेलों का आयोजन होना है। खेल शुक्रवार से शुरू होकर 18 मार्च तक जारी रहेंगे।

google doodleविंटर पैरालंपिक डूडल

आज यूज़र को गूगल खोलने पर Google की जगह बर्फ और तरह-तरह के खेलों में जोश के साथ हिस्सा लेते खिलाड़ियों की छवि दिखेगी। दो खिलाड़ियों ने गुलाबी, दो खिलाड़ियों ने नीले, एक खिलाड़ी ने हरे तो एक अन्य ने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है। ज्ञात हो, गूगल अपने पेज पर हर बड़े इवेंट, किसी महापुरुष की स्मृति व महत्वपूर्ण तिथियों पर विभिन्न डूडल डिज़ाइन दिखाती है। डूडल पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ी ब्लॉग पोस्ट पर संबंधित जानकारी हासिल की जा सकती है।
 

प्रतियोगिता के बारे में

बता दें कि इस प्रतियोगिता में एल्पाइन स्कीइंग, बायथलॉन, क्रॉस-कंट्री स्कीइंग, आइस हॉकी, स्नोबोर्डिंग और व्हीलचेयर कर्लिंग जैसे खेल शामिल हैं। गूगल डूडल की ब्लॉग पोस्ट में ज़िक्र है कि इस खेल प्रतियोगिता में 670 से ज्यादा दिव्यांग खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें महिलाओं की भागीदारी भी बढ़-चढ़कर होगी। सभी खेलों को मिलाकर कुल 80 मेडल विजेता खिलाड़ियों को नवाजे जाएंगे। 50 राष्ट्र के खिलाड़ियों का संगम आपको इन खेलों में देखने को मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Winter Paralympics, google, google doodle
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  2. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
  3. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
  4. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  5. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
  6. Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत
  7. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  8. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  9. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  10. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »