• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: गूगल ने डूडल बनाकर किया दुनिया की साहसी महिलाओं को याद

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: गूगल ने डूडल बनाकर किया दुनिया की साहसी महिलाओं को याद

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: गूगल ने डूडल बनाकर किया दुनिया की साहसी महिलाओं को याद
विज्ञापन
गूगल ने हर बार की तरह इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रिंग-बिरंगा डूडल बनाया है। दुनियाभर में 8 मार्च को आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। गूगल ने अपने डूडल में उन महिलाओं को श्रद्धांजलि दी है जिन्होंने महिलाओं के हक के लिए लड़ाई लड़ी और महिला सशक्तिकरण में योगदान दिया। गूगल के होमपेज पर एक स्लाइडशो देखा जा सकता है जिसमें 8 तस्वीरें हैं। ये महिलाएं कौन हैं? एक दादी मां द्वारा अपनी पोती को सुनाई जा रही कहानी में 13 यादगार महिलाओं के बारे में डूडल के स्लाइडशो में बताया गया है। इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है 'Be Bold for Change' यानी कि बदलाव के लिए सशक्त बनें। यह कैंपेन लोगों से आह्वान करता है कि वह बेहतर दुनिया के लिए कार्यरत हों जिसमें लिंगभेद से हटकर सबको शामिल किया जाए।

डूडल की पहली तस्वीर में एक बुजुर्ग महिला अपनी कुर्सी पर बैठी हैं और एक बच्ची किताब लेकर उनके पास खड़ी है। इस तस्वीर में दिखाया गया है कि बुजुर्ग महिला,  बच्ची को महिलाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कामों की जानकारी दे रही हैं। इसमें दिखाया गया है कि दादी/नानी से बातचीत के बाद बच्ची अकेले बैठकर 13 प्रसिद्ध महिलाओं की कहानी सोचती है। तस्वीर में कई दशक की अवधि में विभिन्न परिस्थिति में जन्मी महिलाओं के बारे में जानकारी दी गई है।

डूडल की दूसरी तस्वीर में महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए रैली करते हुए दिखाया गया है। इसी तस्वीर में रैली कर रही महिलाओं को एक बच्ची फूल देकर उनका अभिवादन कर रही है। डूडल की तीसरी तस्वीर में एक महिला हवाई जहाज उड़ा रही है। यानी महिला के पायलट रूप को दिखाया गया है।

आगे तस्वीरों में महिला के चित्रकार, शिक्षक, गायक, अंतरिक्ष यात्री, डॉक्टर, डांसर जैसे रूप में दिखाया गया है। पांचवी तस्वीर में एक महिला अपनी बच्ची को पढ़ा रही है। इसी तस्वीर में एक महिला लोगों को जागरूक करने के लिए दीवार पर एक पोस्टर चिपका रही है। वहीं एक बच्ची दिल की तस्वीर के साथ उन्हें दीवार पर चिपकाने को कहकर दुनियाभर में प्यार बांटने को कह रही है।

गूगल डूडल में याद की गईं 13 महिलाएं-
  1. डा वेल्स- अमेरिकन जर्नलिस्ट और सिविल राइट्स एक्टिविस्ट
  2. फ्रीडा काह्लो- मेक्सिकन पेंटर और एक्टिविस्ट
  3. लीना बो बार्डी- इटली मूल की ब्राजीलियन आर्किटेक्ट
  4. ओल्गा स्कोरोखोदोवा- सोवियत साइंटिस्ट और रिसर्चर
  5. मिरियम मकेबा- साउथ अफ्रीकी सिंगर और सिविल राइट्स एक्टिविस्ट
  6. सैली राइड- स्पेस में जाने वाली पहली महिला अमेरिकन एस्ट्रोनॉट
  7. हेलेट केंबेल- तुर्की की आर्कियोलॉजिस्ट और ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली महिला
  8. एडा लवलेस- इंग्लिश मैथेमेटिशयन और दुनिया की पहली महिला कंप्यूटर प्रोग्रामर
  9. लोफ्तिया अलनाडी- पहली अरब-अफ्रीकी एविएटर
  10. सिसिलिया ग्रियर्सन- अर्जेंटीनी फिजिशियन और रिफॉर्मर
  11. ली ताई-योंग- कोरिया की पहली वकील और जज
  12. रूक्मिणी देवी अरुणडेल- भरतनाट्यम डांसर और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट
  13. सुजेन लेंगलेन- 31 चैंपियनशिप जीतने वाली फ्रेंच टेनिस खिलाड़ी
अमेरिका में पहली बार 28 फरवरी 1909 को यह दिन मनाया किया गया। सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में 1908 में गारमेंट मज़दूरों की हड़ताल को सम्मान देने के लिए इस दिन को चुना ताकि इस दिन महिलाएं काम के कम घंटे और बेहतर वेतन के लिए अपना विरोध और मांग दर्ज करवा सकें। साल 1913-14 महिला दिवस युद्ध का विरोध करने का प्रतीक बन कर उभरा। रुसी महिलाओं ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस फरवरी माह के आखिरी दिन पर मनाया और पहले विश्व युद्ध का विरोध दर्ज किया। यूरोप में महिलाओं ने 8 मार्च को पीस ऐक्टिविस्ट को सपोर्ट करने के लिए रैलियां कीं।  8 मार्च 1975 से संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने लगा, तब से पूरी दुनिया में यह दिन मनाया जाने लगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Doodle, Google Doodle
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  3. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  4. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  5. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  6. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  8. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  9. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  10. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »