Google के कारोबारी तरीकों से भारतीय कंज्यूमर्स और इकोनॉमी को नुकसान, MapMyIndia का आरोप

CCI ने एंड्रॉयड मोबाइल डिवाइसेज को लेकर अपनी दबदबे वाली स्थिति का गलत इस्तेमाल करने के लिए गूगल पर अक्टूबर में लगभग 1,338 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2022 13:59 IST
ख़ास बातें
  • गूगल पर अक्टूबर में लगभग 1,338 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई थी
  • इसके साथ ही गूगल को ऐसे कारोबारी तरीकों को बंद करने का आदेश दिया गया था
  • MapMyIndia जैसे भारतीय प्रतिस्पर्धियों को दबाने का आरोप लगाया गया है

इन एक्टिविटीज से गूगल के भारतीय प्रतिस्पर्धियों के लिए कारोबार करना मुश्किल हो रहा है

देश की प्रमुख नेविगेशन फर्म MapMyIndia का कहना है कि इंटरनेट सर्च इंजन Google के कॉम्पिटिशन विरोधी एक्टिविटीज से भारतीय कंज्यूमर्स और इकोनॉमी को नुकसान हो रहा है। इन एक्टिविटीज से गूगल के भारतीय प्रतिस्पर्धियों के लिए कारोबार करना मुश्किल हो रहा है। 

कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने एंड्रॉयड मोबाइल डिवाइसेज को लेकर अपनी दबदबे वाली स्थिति का गलत इस्तेमाल करने के लिए गूगल पर अक्टूबर में लगभग 1,338 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई थी। इसके साथ ही गूगल को ऐसे कारोबारी तरीकों को बंद करने और इनसे बचने का आदेश दिया था। गूगल ने CCI के ऑर्डर को अपीलेट ट्राइब्यूनल NCLAT में चुनौती दी है। गूगल के प्रवक्ता ने कहा, "हमने एंड्रॉयड पर CCI के ऑर्डर के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है। हमारा मानना है कि यह हमारे उन भारतीय यूजर्स और कारोबारों के लिए बड़ा धक्का है जो एंड्रॉयड के सिक्योरिटी फीचर्स पर विश्वास करते हैं। हम NCLAT में अपना पक्ष रखने का इंतजार कर रहे हैं। हम अपने यूजर्स और पार्टनर्स के लिए प्रतिबद्ध हैं।" गूगल ने इस ऑर्डर पर रोक लगाने की मांग की है। कंपनी का मानना है कि CCI ने OEM, डिवेवलपर्स और यूजर्स की ओर से प्रमाण पर ध्यान नहीं दिया है। 
Advertisement

MapMyIndia के CEO, Rohan Verma ने एक स्टेटमेंट में कहा, "सरकार, इंडस्ट्री, रेगुलेटर्स और इस मामले की जानकारी रखने वालों को पता है कि गूगल ने अपने कॉम्पिटिशन विरोधी तरीकों से नए मार्केट्स में अपनी दबदबे वाली स्थिति को बढ़ाया है और इससे वैकल्पिक ऑपरेटिंग सिस्टम्स, ऐप स्टोर्स और मैप्स जैसे ऐप्स के लिए आगे बढ़ना बहुत मुश्किल हो गया है।" उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले कोरोना के दौरान MapMyIndia का ऐप लोगों को निकट के कंटेनमेंट जोन के साथ ही टेस्टिंग और इलाज के स्थान दिखा रहा था। इससे लोगों को सुरक्षित रहने में मदद मिली थी, जो गूगल मैप्स उपलब्ध नहीं कराता लेकिन गूगल ने MapMyIndia के ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया था। 

उन्होंने बताया कि फर्म ने कई बार गूगल को MapMyIndia के ऐप को हटाने के बारे में लिखा था और इसके बारे में सोशल मीडिया पर भी बताया था। इसकी कुछ पब्लिकेशंस ने भी रिपोर्ट दी थी। इसके बाद गूगल ने इसे दोबारा बहाल किया था। उनका कहना था कि गूगल के ये कॉम्पिटिशन विरोधी तरीके देश के कंज्यूमर्स और इकोनॉमी को नुकसान पहुंचा रहे हैं क्योंकि इससे MapMyIndia जैसे भारतीय प्रतिस्पर्धियों को दबाया जाता है। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  3. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  4. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  5. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  7. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  9. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  10. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.