Google Analytics पर यूरोप में लगा डेटा प्रोटेक्शन से खिलवाड़ का आरोप 

ऑस्ट्रिया और फ्रांस के बाद अब इटली ने भी इस सर्विस को EU के डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन का उल्लंघन करने वाला बताया है

विज्ञापन
Written by जगमीत सिंह, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 सितंबर 2022 17:46 IST
ख़ास बातें
  • ऑस्ट्रिया और फ्रांस के बाद इटली ने भी इस सर्विस पर बैन लगाया है
  • गूगल एनालिटिक्स पर डेटा प्रोटेक्शन कानून के उल्लंघन का आरोप है
  • इससे यूजर्स का डेटा अमेरिका में ट्रांसफर होता है

यह इटली की वेबसाइट्स पर विजिट करने वाले यूजर्स को ट्रैक नहीं कर सकेगी

दुनिया भर में सबसे अधिक विजिट वाली वेबसाइट्स को वेब एनालिटिक्स उपलब्ध कराने वाली सर्विस Google Analytics को यूरोप में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऑस्ट्रिया और फ्रांस के बाद अब इटली ने भी इस सर्विस को यूरोपियन यूनियन (EU) के डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन (GDPR) का उल्लंघन करने वाला बताया है। इस वजह से Google Analytics पर इटली में बैन लगा दिया गया है। यह इटली की वेबसाइट्स पर विजिट करने वाले यूजर्स को ट्रैक नहीं कर सकेगी। 

इटैलियन सुपरवाइजरी अथॉरिटी ने इस सर्विस पर बैन लगाया है। इसका कहना है कि गूगल की यह सर्विस डेटा प्रोटेक्शन कानून का उल्लंघन करती है क्योंकि इससे यूजर्स का डेटा अमेरिका में ट्रांसफर होता है, जहां डेटा प्रोटेक्शन का पर्याप्त स्तर नहीं है। इटैलियन सुपरवाइजरी अथॉरिटी ने इटली की सभी वेबसाइट्स को गूगल एनालिटिक्स को हटाने के लिए कहा है। इसके लिए 90 दिनों की समयसीमा दी गई है। इससे पहले फरवरी में फ्रांस के एक रेगुलेटर ने कहा था कि गूगल एनालिटिक्स से फ्रांस की वेबसाइट्स के यूजर्स का डेटा अमेरिकी इंटेलिजेंस सर्विसेज के पास जाने का रिस्क है। फ्रांस की सभी वेबसाइट्स को EU के रेगुलेशन का पालन करने का ऑर्डर भी दिया गया था। 
Advertisement

ऑस्ट्रिया की डेटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने भी इस वर्ष की शुरुआत में कहा था कि गूगल एनालिटिक्स GDPR कानून का उल्लंघन कर रही है। लगभग दो वर्ष पहले EU के कोर्ट ऑफ जस्टिस ने एक बड़े फैसले में EU के देशों में कंपनियों पर उनके डेटा को प्राइवेसी शील्ड कहे जाने वाले फ्रेमवर्क के इस्तेमाल से अमेरिका में ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी थी। Google की ओर से इस मामले में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने वेब एनालिटिक्स के लिए बड़ी मात्रा में डेटा एकत्र करने वाली अपनी यूनिवर्सल एनालिटिक्स सर्विस को बंद कर दिया है। इसके बजाय कंपनी ने प्राइवेसी से जुड़े कानूनों का पालन करने और अज्ञात किए गए डेटा का इस्तेमाल करने के लिए Google Analytics 4 सर्विस शुरू की थी।

हालांकि, EU ने इस सर्विस को लेकर भी आशंकाएं जताई हैं। इटली की अथॉरिटी ने अपने फैसले में कहा है, "एक IP एड्रेस पर्सनल डेटा होता है और इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता।" यूरोप की कंपनियों की ओर से पाबंदियां लगाए जाने के बाद यूरोप के लोकल एनालिटिक्स सर्विस प्रोवाइडर्स को बिजनेस बढ़ाने का मौका मिलेगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.