• होम
  • इंटरनेट
  • फ़ीचर
  • मुफ्त में सीख लो AI, इससे पहले देर हो जाए! Google, IBM और Microsoft के ये 7 कोर्स सिखाएंगे जरूरी स्किल्स

मुफ्त में सीख लो AI, इससे पहले देर हो जाए! Google, IBM और Microsoft के ये 7 कोर्स सिखाएंगे जरूरी स्किल्स

AI सीखने के लिए महंगा कोर्स खरीदने की जरूरत नहीं। Google, IBM और NIELIT के ये 7 AI Courses बिना फीस के किए जा सकते हैं।

मुफ्त में सीख लो AI, इससे पहले देर हो जाए! Google, IBM और Microsoft के ये 7 कोर्स सिखाएंगे जरूरी स्किल्स

Photo Credit: AI Generated

Google, IBM और NIELIT के बिल्कुल फ्री AI Courses से सीखें नए AI स्किल्स

ख़ास बातें
  • Google के कई AI कोर्सेस बिना किसी फीस के उपलब्ध हैं
  • IBM SkillsBuild पर 100% मुफ्त AI लर्निंग मिलती है
  • NIELIT का जनरेटिक AI कोर्स भी बिल्कुल फ्री है
विज्ञापन

आज के समय में AI सीखना सिर्फ टेक्निकल लोगों के लिए जरूरी नहीं रह गया है। पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट से लेकर कंटेंट राइटर, मार्केटिंग प्रोफेशनल, बिजनेस ओनर और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं तक, लगभग हर क्षेत्र में AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है। अच्छी बात यह है कि AI सीखने के लिए शुरुआत में महंगा कोर्स खरीदने की जरूरत नहीं है। कई बड़ी टेक कंपनियां और सरकारी संस्थान ऐसे ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध करा रहे हैं, जिनके लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ती। इनमें कुछ कोर्स बिल्कुल शुरुआती स्तर के हैं, जबकि कुछ में Generative AI, Large Language Models और AI Ethics जैसे विषयों को समझाया जाता है। यहां ऐसे ही 7 बिल्कुल फ्री AI Courses की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन कर सकते हैं।

Google का Introduction to Generative AI

अगर आपने अभी AI सीखना शुरू नहीं किया है तो Google का Introduction to Generative AI अच्छा शुरुआती ऑप्शन हो सकता है। Google इसे अपने AI लर्निंग पर फ्री उपलब्ध करा रहा है। यह एक छोटा कोर्स है जिसमें Generative AI की बुनियादी जानकारी दी जाती है। इसमें बताया जाता है कि Generative AI क्या है, इसका इस्तेमाल किस तरह होता है और यह सामान्य Machine Learning से किस तरह अलग है। कोर्स शुरुआती लेवल का है और पूरा करने पर Badge भी मिलता है।

Google का Introduction to Large Language Models

ChatGPT जैसे AI चैटबॉट के पीछे काम करने वाली तकनीक को बेहतर तरीके से समझना चाहते हैं तो Google का Introduction to Large Language Models देखा जा सकता है। यह Intermediate लेवल का कोर्स है और Google इसे भी फ्री लिस्ट में रखता है। इसमें Large Language Models यानी LLMs के बारे में जानकारी दी जाती है और Prompt Tuning के जरिए इनकी परफॉर्मेंस को बेहतर करने का तरीका भी समझाया जाता है। कोर्स पूरा करने पर Badge भी मिलता है।

Google का Introduction to AI Image Generation

AI से फोटो और दूसरी इमेज बनाने वाली तकनीक के पीछे क्या काम करता है, यह जानना चाहते हैं तो Google का Introduction to AI Image Generation उपयोगी हो सकता है। यह Intermediate लेवल का कोर्स है और इसमें Diffusion Models की बुनियादी जानकारी दी जाती है। Google के मुताबिक इसमें उन तकनीकों को समझाया जाता है जिनका इस्तेमाल आधुनिक इमेज जनरेशन मॉडल्स में होता है। यह कोर्स भी Google की वेबसाइट पर फ्री के रूप में लिस्टेड है।

IBM का An Introduction to Generative AI and Content Creation

कंटेंट बनाने में AI का इस्तेमाल करना सीखना चाहते हैं तो IBM SkillsBuild का An Introduction to Generative AI and Content Creation एक अच्छा ऑप्शन है। IBM इसे अपने फ्री Learning Catalog में उपलब्ध करा रहा है। यह एक छोटा फाउंडेशनल लेवल का लर्निंग मॉड्यूल है, जिसमें Generative AI का Content Creation पर असर, इसके इस्तेमाल और AI आधारित कंटेंट वर्कफ्लो की बुनियादी जानकारी दी जाती है। इसमें AI का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने से जुड़े पहलुओं को भी समझाया जाता है। IBM SkillsBuild अपने प्लेटफॉर्म को 100% Free बताता है।

IBM का AI Ethics

AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ यह समझना भी जरूरी है कि AI को जिम्मेदारी से कैसे इस्तेमाल किया जाए। IBM SkillsBuild का AI Ethics कोर्स इसी विषय पर आधारित है। इसमें AI से जुड़े Fairness, Robustness, Explainability, Transparency और Privacy जैसे पांच प्रमुख पहलुओं को समझाया जाता है। यह Intermediate लेवल का कोर्स है और इसकी अवधि करीब 1 से 3 घंटे दी गई है।

Microsoft का Free AI Tools वाला कोर्स

Microsoft Learn पर Embark on Your AI Journey with Free AI Tools from Microsoft Education नाम का एक Beginner लेवल मॉड्यूल उपलब्ध है। इसकी अवधि करीब 1 घंटे 7 मिनट है और इसमें 11 Units हैं। यह खासतौर पर Educators और School Leaders के लिए बनाया गया है। इसमें Microsoft के AI Tools का इस्तेमाल करके काम को आसान बनाने, Lesson Plans तैयार करने, छात्रों को फीडबैक देने और AI Literacy डेवलप करने जैसी चीजें सिखाई जाती हैं। मॉड्यूल Microsoft Learn पर उपलब्ध है और इसके लिए अलग से कोई कोर्स फी नहीं है।

NIELIT का Introduction to Generative AI

अगर आप भारत के सरकारी संस्थान से उपलब्ध फ्री AI कोर्स ढूंढ रहे हैं तो NIELIT Virtual Academy का Introduction to Generative AI भी ऑप्शन है। NIELIT की मौजूदा कोर्स लिस्ट में इसे फ्री के तौर पर दिखाया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  3. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  4. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  5. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  6. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  7. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  10. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »