एक ही अकाउंट में अपनी सभी LIC पॉलिसी कैसे जोड़ें? जानिए पूरा तरीका

अगर आपके पास LIC की एक से ज्यादा पॉलिसी हैं, तो उन्हें एक ही ऑनलाइन अकाउंट में लिंक किया जा सकता है। इससे प्रीमियम, पॉलिसी स्टेटस और दूसरी जानकारी एक ही जगह पर देखी जा सकेगी।

एक ही अकाउंट में अपनी सभी LIC पॉलिसी कैसे जोड़ें? जानिए पूरा तरीका

एक ही LIC अकाउंट में कई पॉलिसियां लिंक करने का आसान तरीका

ख़ास बातें
  • एक ही अकाउंट में जोड़ सकते हैं कई LIC पॉलिसियां
  • Customer Portal से मिनटों में पूरा हो जाएगा प्रोसेस
  • प्रीमियम और पॉलिसी स्टेटस एक जगह मिलेगा
विज्ञापन

अगर आपके पास LIC की एक से ज्यादा पॉलिसी हैं, तो हर पॉलिसी का स्टेटस अलग-अलग चेक करना, प्रीमियम की तारीख याद रखना और जरूरी जानकारी ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अच्छी बात यह है कि LIC अपने ग्राहकों को एक ही ऑनलाइन अकाउंट में सभी पॉलिसी जोड़ने की सुविधा देता है। एक बार पॉलिसियां लिंक हो जाने के बाद आप एक ही डैशबोर्ड से प्रीमियम पेमेंट, पॉलिसी स्टेटस, बोनस, लोन एलिजिबिलिटी और दूसरी कई जानकारियां देख सकते हैं। इतना ही नहीं, पति/पत्नी और नाबालिग बच्चों की कुछ पॉलिसियां भी एक ही अकाउंट के तहत जोड़ी जा सकती हैं। अगर आप भी अपनी सभी LIC पॉलिसियों को एक जगह मैनेज करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

Step 1: LIC Customer Portal में लॉगिन करें

सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Customer Portal में अपने User ID और Password से लॉगिन करें। अगर आपने अभी तक अकाउंट नहीं बनाया है, तो पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

Step 2: Home Page पर "Enroll Policies" या "Add New Policy" ऑप्शन चुनें

लॉगिन के बाद होम पेज पर "Enroll Policies" या "Add New Policy" ऑप्शन दिखाई देगा। इसी सेक्शन के जरिए नई पॉलिसी को अपने अकाउंट से लिंक किया जाता है।

Step 3: पॉलिसी डिटेल्स डालें

अब जिस पॉलिसी को जोड़ना है उसका Policy Number, Date of Birth और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें। जानकारी सही होने पर सिस्टम पॉलिसी को आपके अकाउंट से लिंक करने का प्रोसेस शुरू कर देगा।

Step 4: सभी पॉलिसियों के लिए यही प्रोसेस दोहराएं

अगर आपके पास कई LIC पॉलिसियां हैं, तो हर पॉलिसी के लिए यही प्रोसेस दोहराने होंगे। LIC के मुताबिक, एक पॉलिसीधारक एक ही User ID के तहत अपनी सभी पॉलिसियां जोड़ सकता है।

क्या परिवार की पॉलिसियां भी जोड़ सकते हैं?

LIC Customer Portal पर अपनी पॉलिसियों के अलावा पत्नी और नाबालिक बच्चों की पॉलिसियां भी जोड़ी जा सकती हैं। इसके लिए पहले Profile Management सेक्शन में Family Information अपडेट करनी होती है। इसके बाद Add New Policy ऑप्शन के जरिए उनकी पॉलिसियां लिंक की जा सकती हैं। हालांकि माता-पिता, भाई-बहन और व्यस्क बच्चों की पॉलिसियां एक ही ID में नहीं जोड़ी जा सकतीं।

पॉलिसी लिंक होने के बाद क्या फायदे मिलते हैं?

सभी पॉलिसियां एक ही डैशबोर्ड में दिखाई देती हैं। इसके अलावा प्रीमियम पेमेंट, प्रीमियम ड्यू कैलेंडर, ऑनलाइन रसीद डाउनलोड, पॉलिसी स्टेटस और लोन से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही अकाउंट से इस्तेमाल की जा सकती हैं।

ध्यान रखें: LIC के नियमों के अनुसार एक पॉलिसी केवल एक User ID से लिंक की जा सकती है। यदि कोई पॉलिसी पहले से किसी अन्य ID से जुड़ी है, तो उसे पहले वहां से हटाना पड़ सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox-E, जानें प्राइस, रेंज
  2. Bose की ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ भारत आए Skullcandy Method 360 ANC, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Pro Mini लॉन्च हो सकता है विशाल 7000mAh बैटरी के साथ, 64MP का होगा कैमरा!
  4. Digital Arrest में ₹4 हजार करोड़ से ज्यादा गंवा चुके हैं भारतीय, आप भी भूलकर न करें ये गलतियां
  5. Instagram का नया फीचर लाया प्राइवेसी पर बड़ा खतरा, AI आपकी फोटो से बना सकता है इमेज, जानें इसे कैसे रोकें
  6. Made by Google 2026: Pixel 11 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार, जानें क्या होगा 12 अगस्त के इवेंट में खास
  7. Apple के iPhone Air 2 में मिल सकते हैं डुअल रियर कैमरा
  8. Vivo T5 Lite 5G जल्द भारत में होगा 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  9. MacBook Neo खरीदने का सही मौका! प्राइस हाइक के बाद भी ₹13,500 तक की बचत, यहां मिलेगी डील
  10. WhatsApp लाया मेटा बिजनेस एजेंट, अब कंपनियों का काम करेगा AI, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »