Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?

Infinix ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Infinix Hot 70 Pro 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला OnePlus N6 और Poco M8 5G से हो रहा है।

Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?

Photo Credit: Infinix/OnePlus/Poco

Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 70 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 5G प्रोसेसर है।
  • OnePlus N6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर दिया गया है।
  • Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है।
विज्ञापन

Infinix ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Infinix Hot 70 Pro 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला OnePlus N6 और Poco M8 5G से हो रहा है। Moto G Max में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। वहीं OnePlus N6 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर से लैस है। जबकि Poco M8 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। आइए Infinix Hot 70 Pro 5G, OnePlus N6 और Poco M8 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं। 

Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G

कीमत और स्टोरेज

Infinix Hot 70 Pro 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है। वहीं OnePlus N6 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹26,999 है। जबकि Poco M8 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹29,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच की पंच-होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.86 प्रतिशत, टच सैंपलिंग रेट 240Hz और HBM ब्राइटनेस 910 निट्स तक है। वहीं OnePlus N6 में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Poco M8 5G में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Infinix Hot 70 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 5G प्रोसेसर दिया गया है। जबकि OnePlus N6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर है। वहीं Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Infinix Hot 70 Pro 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 के साथ आता है। जबकि OnePlus N6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलत है। वहीं Poco M8 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप

Infinix Hot 70 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus N6 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं Poco M8 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। 

फ्रंट कैमरा

Infinix Hot 70 Pro 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं OnePlus N6 में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Poco M8 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी बैकअप

Infinix Hot 70 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus N6 में 8000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Poco M8 5G में 5,520mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  5. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  6. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  7. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  8. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  9. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  10. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »