फ्रांस भी करेगा पेमेंट्स के लिए भारत के UPI का इस्तेमाल, एफिल टावर से होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि जल्द ही भारतीय पर्यटक फ्रांस में UPI का इस्तेमाल कर पेमेंट्स कर सकेंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 जुलाई 2023 14:56 IST
ख़ास बातें
  • इससे दोनों देशों में यूजर्स को ट्रांजैक्शंस करने की सुविधा मिलेगी
  • इसके लिए फ्रांस के एक पेमेंट सिस्टम के साथ एक MoU साइन किया गया है
  • UPI एक रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है

इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात, भूटान और नेपाल ने इस पेमेंट सिस्टम को लागू किया है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया है कि फ्रांस ने भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल करने की सहमति दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही भारतीय पर्यटक एफिल टावर से UPI का इस्तेमाल कर पेमेंट्स कर सकेंगे। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात, भूटान और नेपाल ने इस पेमेंट सिस्टम को लागू किया है। 

मोदी ने बताया, "फ्रांस के साथ UPI के इस्तेमाल के लिए एक एग्रीमेंट हुआ है। इसकी शुरुआत एफिल टावर से होगी और अब भारतीय पर्यटक UPI के जरिए रुपये में पेमेंट कर सकेंगे।" पिछले वर्ष UPI सर्विसेज देने वाली नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने Lyra कहे जाने वाले फ्रांस के पेमेंट सिस्टम के साथ एक MoU साइन किया था। इस वर्ष की शुरुआत में UPI और सिंगापुर के PayNow के बीच एग्रीमेंट किया गया था। इससे दोनों देशों में यूजर्स को ट्रांजैक्शंस करने की सुविधा मिलेगी। इस पेमेंट सिस्टम को अमेरिका, यूरोपीय देशों और पश्चिम एशिया में भी शुरू करने के लिए NPCI की बातचीत चल रही है। 

हाल ही में बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और समाजसेवी Bill Gates ने भी भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ की थी।। उन्होंने इसे एक शानदार, विश्वसनीय और कम कॉस्ट वाला बताया। गेट्स का कहना था कि भारत सबसे सस्ता 5G मार्केट होगा। गेट्स ने भारत में डिजिटल पहचान के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आधार, देश के पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़ी संख्या में लोगों को बैंकिंग सिस्टम में लाने के लिए हुई कोशिशों पर बात की थी। उनका कहना था, "भारत ने विशेषतौर पर आइडेंटिटी सिस्टम के साथ डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही फाइनेंशियल एक्सेस और पेमेंट को एक विश्वसनीय तरीके से जोड़ा गया है। इसका इस्तेमाल कई सेक्टर्स में हो रहा है।" उन्होंने बताया था कि कोरोना ने दुनिया भर में आपातस्थिति में भुगतान के लिए डिजिटल पेमेंट सिस्टम के महत्व को प्रदर्शित किया है। 

गेट्स ने कहा था, "किसी अन्य देश ने इतना बड़ा प्लेटफॉर्म नहीं बनाया। आधार के तौर पर पहचान के साथ महामारी के दौरान राहत पहुंचाने में भारत आगे रहा था। अन्य देशों के लिए भारत एक उदाहरण बन सकता है। मैं चाहूंगा कि विशेषतौर पर विकासशील देशों सहित सभी देश इन सिस्टम को लागू करें।" 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.