भारत का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट गुजरात के धोलेरा में लगाएंगी Foxconn और Vedanta

पिछले वर्ष गुजरात सरकार के साथ राज्य में प्लांट लगाने के लिए 1,54,000 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट वाले समझौते पर हस्ताक्षर किए थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 फरवरी 2023 11:09 IST
ख़ास बातें
  • इस प्रोजेक्ट को सब्सिडी और इंसेंटिव मिलने की संभावना है
  • सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए अलग पॉलिसी बनाने वाला गुजरात पहला राज्य है
  • ऑटोमोबाइल जैसी इंडस्ट्रीज को सेमीकंडक्टर्स की कमी से मुश्किल हो रही है

इस प्रोजेक्ट से लगभग एक लाख रोजगार के अवसर बनेंगे

ग्लोबल माइनिंग कंपनी Vedanta और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर Foxconn के ज्वाइंटर वेंचर ने अपना सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट गुजरात में अहमदाबाद के निकट धोलेरा स्पेशल इनवेस्टमेंट रीजन में लगाने का फैसला किया है। इन दोनों कंपनियों ने पिछले वर्ष गुजरात सरकार के साथ राज्य में प्लांट लगाने के लिए 1,54,000 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट वाले समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। यह देश का पहला सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट होगा। 

हालांकि, राज्य सरकार के साथ समझौता करने पर इस ज्वाइंट वेंचर कंपनी ने प्लांट की लोकेशन का खुलासा नहीं किया था। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "गुजरात सरकार की अथॉरिटीज के साथ विचार-विमर्श करने के बाद वेदांता और फॉक्सकॉन की ज्वाइंट वेंचर कंपनी ने धोलेरा को अपने सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए चुना है।" इस प्रोजेक्ट से लगभग एक लाख रोजगार के अवसर बनेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा था कि राज्य सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए मदद उपलब्ध कराएगी और इसे सफल बनाया जाएगा। 

पिछले वर्ष गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले नवंबर में भावनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मेगा सेमीकंडक्टर प्लांट के अहमदाबाद से लगभग 100 किलोमीटर दूर धोलेरा में लगने का संकेत दिया था। इस प्रोजेक्ट को सब्सिडी और इंसेंटिव मिलने की संभावना है। इनमें जमीन खरीदने पर शून्य स्टैम्प ड्यूटी और बिजली और पानी के लिए रियायती दरें शामिल हो सकती हैं। 

सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले फैब्रिकेशन इंडस्ट्रीज के लिए अलग पॉलिसी बनाने वाला गुजरात पहला राज्य है। इस पॉलिसी के तहत पात्र प्रोजेक्ट्स को मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए खरीदने जाने वाली शुरुआती 200 एकड़ जमीन पर 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा इन प्रोजेक्ट्स को 12 रुपये प्रति क्युबिक मीटर की दर पर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn को सेमीकंडक्टर्स सेगमेंट में काफी संभावना दिख रही है। सेमीकंडक्टर्स की कमी के कारण कई ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इससे प्रोडक्शन पर असर पड़ा है। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को भी सेमीकंडक्टर्स की कमी के कारण प्रोडक्शन घटाना पड़ा है। दुनिया की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स ने भी सेमीकंडक्टर्स की कमी के कारण अपने कुछ मॉडल्स के प्रोडक्शन में कमी की है। इससे कस्टमर्स के लिए इंतजार भी बढ़ गया है। सेमीकंडक्टर्स बनाने वाली अधिकतर कंपनियां एशिया में हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.