ब्रिटेन की यह कंपनी लाएगी उड़ने वाली टैक्सी!

Vertical Aerospace ने न्यू यॉर्क लिस्टेड एक कंपनी के साथ 394 मिलियन डॉलर (लगभग 2970 करोड़ रुपये) जुटाने का लक्ष्य रखा है। उनका कहना है कि उनका एयरक्राफ्ट 2020 के दशक के मध्य तक उड़ान भरने के लिए तैयार हो चुका होगा। 

ब्रिटेन की यह कंपनी लाएगी उड़ने वाली टैक्सी!

Vertical Aerospace के सीईओ Stephen Fitzpatrick

ख़ास बातें
  • Fitzpatrick को पहली बार 2015 में फ्लाइंग टैक्सी का विचार आया था।
  • ब्राजील के साओ पाउलो में वह 10 लेन के ट्रैफिक जाम में घंटों बैठे रहे थे।
  • माइक्रोसॉफ्ट भी इस मर्जर में एक निवेशक है।
विज्ञापन
क्या रोज रोज के ट्रैफिक जाम से आपकी जिन्दगी भी थम सी गई है? सोचें अगर आपकी टैक्सी ज़मीन से उड़ान भरे और आपके ऑफिस की बिल्डिंग की छत पर लैंड करे? फिर वहीं से रीचार्ज होकर नई राइड के लिए तैयार हो जाए? Britain के Vertical Aerospace के फाउंडर और सीईओ Stephen Fitzpatrick इस सपने को साकार करने के करीब हैं। इसके लिए Vertical Aerospace ने न्यू यॉर्क लिस्टेड एक कंपनी के साथ 394 मिलियन डॉलर (लगभग 2970 करोड़ रुपये) जुटाने का लक्ष्य रखा है। उनका कहना है कि उनका एयरक्राफ्ट 2020 के दशक के मध्य तक उड़ान भरने के लिए तैयार हो चुका होगा। 

इसको हकीकत मानने वाले वे दुनिया के इकलौते शख्स नहीं हैं। दुनिया के कुछ सबसे हाई-प्रोफाइल इंजीनियरों और एयरलाइन्स का भी मानना ​​​​है कि Vertical जीरो इमिशन मिनी-एयरक्राफ्ट के अपने प्लान के साथ तैयार है जो लगभग न के बराबर शोर पैदा किए चार पैसेंजरों को 120 मील (193 किमी) तक आसमान में ले जा सकेगा। 

अमेरिकन एयरलाइंस, एयरक्राफ्ट लैसर Avolon, इंजीनियर Honeywell और Rolls-Royce, साथ ही साथ Microsoft की M12 यूनिट भी इस मर्जर में इन्वेस्ट कर रही है, जिसके इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

Fitzpatrick, जिन्होंने ब्रिटेन की नंबर 3 एनर्जी रिटेलर OVO Energy को भी स्थापित किया, ने कहा कि लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट और उसके Canary Wharf फाइनेंशिअल डिस्ट्रिक्ट के बीच की Vertical फ्लाइट्स में 15 मिनट लगेंगे और प्रति पैसेंजर GBP 50 (लगभग 5,130 रुपये) खर्च होंगे।

"हम डील साइन करने जा रहे हैं। एयरलाइन्स की ओर से जरूरत और डिमांड काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।" फिट्ज़पैट्रिक ने रायटर को बताया। Vertical के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने एयरक्राफ्ट को सर्टीफाई करना है। इसके बारे में फिट्ज़पैट्रिक ने कहा कि यह मर्जर में आने वाले पैसे से फंडेड है यह 2024 के अंत हो जाएगा। 

Fitzpatrick को पहली बार 2015 में यह विचार ज़हन में आया था जब वह ब्राजील के साओ पाउलो में 10 लेन के ग्रिडलॉक ट्रैफिक में घंटों बैठे रहे थे। उसके बाद उन्होंने इस समस्या से निजात पाने के तरीके पर सोचा और उसके लिए जुट गए। ट्रफिक जाम की समस्या दुनिया के लगभग हर किसी हिस्से में देखने को मिल जाती है। खासकर घनी आबादी वाले देशों में यह एक बड़ी समस्या है। Vertical का यह मिशन निश्चित तौर पर भविष्य में ट्रैफिक सिस्टम की क्रांति लाने वाला है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »