फ्लिपकार्ट ने यूसी ब्राउजर के लिए लॉन्च की मोबाइल वेबसाइट

फ्लिपकार्ट ने यूसी ब्राउजर के लिए लॉन्च की मोबाइल वेबसाइट
विज्ञापन
पॉपुलर ई-रिटेलर फ्लिपकार्ट ने बुधवार को यूसी ब्राउजर के लिए अपनी ऑनलाइन वेबसाइट लॉन्च कर दी। अब फ्लिपकार्ट यूजर धीमे 2जी नेटवर्क पर भी यूसी ब्राउजर से मोबाइल पर वेबसाइट एक्सेस कर सकते हैं।

बेंगलूरु की ई-कॉमर्स वेबसाइट ने बेंगलूरु में कहा, '' यूसी ब्राउजर पर मोबाइल वेबसाइच पर फ्लिपकार्ट यूजर को मोबाइल पर भी सर्च, ऑफर और कार्ट जैसे शानदार फीचर का अनुभव मिलेगा। ''

फ्लिपकार्ट का ध्यान यूसी ब्राउजर पर एक्सेस होने वाली दूसरी मोबाइल साइट से ज्यादा तेज और बेहतर अनुभव दने पर है। नई मोबाइल साइट से उन जगहों पर फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों की संख्या में बढ़ोत्तरी करेगी जहां इंटरनेट और मोबाइल फोन कनेक्टिविटी धीमी है।

फ्लिपकार्ट के वाइस प्रेसिडेंट सुरोजित चटर्जी ने एक बयान में कहा, ''हमारी वेबसाइट पर 50 प्रतिशत से ज्यादा ट्रैफिक छोटे शहरों से आता है। इन जगहों पर हमारी सभी 70 कैटेगरी में 30 मिलियन से ज्यादा प्रोडक्ट की पहुंच है। ''

कंपनी का कहना है कि यूसी ब्राउजर पर फ्लिपकार्ट की नई मोबाइल साइट से कंपनी की कोशिश मोबाइल इंटरनेट ग्राहकों को एक यूनिवर्सल, बेहतर यूजर अनुभव देने की है।

इससे पहले नवंबर 2015 में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ले फ्लिपकार्ट लाइट वेब ऐप लॉन्च किया था जिसके यूजर को ऑफलाइन मोड में ज्यादा बेहतर अनुभव देने का दावा किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, E Commerce, Flipkart, Flipkart Lite, Internet, UC Browser
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »