फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 

Cellecor के कुल टर्नओवर में ऑफलाइन मीडियम की लगभग 92 प्रतिशत हिस्सेदारी है और ऑनलाइन सेल्स की हिस्सेदारी लगभग आठ प्रतिशत की है

विज्ञापन
Written by अंकित शर्मा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जुलाई 2026 22:34 IST
ख़ास बातें
  • पिछले फाइनेंशियल ईयर में Celleco का टर्नओवर लगभग 1,300 करोड़ रुपये का था
  • इस वर्ष अपनी कंपनी का लक्ष्य टर्नओवर को 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का है
  • Cellecor की योजना ऑनलाइन सेल्स को भी बढ़ाने की है

यह जल्द ही विदेश में भी बिजनेस शुरू करेगी

मोबाइल एक्सेसरीज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के मार्केट में कड़े कॉम्पिटिशन के बावजूद Cellecor की मार्केट वैल्यू 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा पर पहुंच गई है। पहली जेनरेशन के आंत्रप्रेन्योर Ravi Agarwal ने Cellecor ब्रांड को विदेश में भी लॉन्च करने की योजना बनाई है। भारत में इस कंपनी की बिक्री का बड़ा हिस्सा टीयर दो, तीन और चार शहरों से आता है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट, रवि का लक्ष्य इस वर्ष अपनी कंपनी के टर्नओवर को 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का है। इसके लिए वह स्पीकर्स, चार्जर्स और लार्ज अप्लायंसेज पर फोकस कर रहे हैं, जो NSE पर लिस्टेड Cellecor के कुल टर्नओवर में बड़ी हिस्सेदारी रखते हैं। 

अगले वर्ष यह कंपनी अपने ब्रांड की विजिबिलिटी को बढ़ाने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से भी जुड़ सकती है। Cellecor के फाउंडर, रवि अग्रवाल के साथ Gadgets 360 ने कंपनी की स्ट्रैटेजी और भविष्य के लिए योजना पर बातचीत की है। प्रस्तुत हैं इसके मुख्य अंशः 

देश में Cellecor का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो कैसा दिखता है? क्या आप कंपनी की ऑफलाइन और ऑनलाइन सेल्स की जानकारी दे सकते हैं? 
हम अपने प्रोडक्ट्स को मोबाइल और मोबाइल एक्सेसरीज, हियरेबल एंड वियरेबल और लार्ज अप्लायंसेज की कैटेगरी में बेचते हैं। मोबाइल और मोबाइल एक्सेसरीज में हमारे पास फीचर फोन, डेटा केबल, चार्जर जैसे प्रोडक्ट्स हैं। हियरेबल और वियरेबल कैटेगरी में हम स्मार्टवॉच, स्पीकर्स और ईयरबड्स की बिक्री करते हैं। हम स्मार्ट TVs, एयर कंडीशनर्स, कूलर्स और वॉशिंग मशीन सहित लार्ज अप्लायंसेज पर भी फोकस कर रहे हैं, जिससे हमारा टर्नओवर तेजी से बढ़ाने में मदद मिली है। हमने किचेन अप्लायंसेज कैटेगरी में भी प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। हमारे कुल टर्नओवर में ऑफलाइन मीडियम की लगभग 92 प्रतिशत हिस्सेदारी है और ऑनलाइन सेल्स की हिस्सेदारी लगभग आठ प्रतिशत की है। 

Cellecor का पिछले फाइनेंशियल ईयर में टर्नओवर कितना था ? इस वर्ष कंपनी कितनी ग्रोथ की उम्मीद कर रही है और ऑनलाइन सेल्स को बढ़ाने के लिए आपका क्या टारगेट है?
पिछले फाइनेंशियल ईयर में हमारी कंपनी का टर्नओवर लगभग 1,300 करोड़ रुपये का था। इस वर्ष हमें टर्नओवर में 40 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी  की उम्मीद है, जो 1,800 करोड़ रुपये से 2,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। इस ग्रोथ के लिए, हम मुख्यतौर पर लार्ज अप्लायंसेज पर फोकस कर रहे हैं। इस कैटेगरी में स्मार्ट TVs, एयर कंडीशनर्स और वॉशिंग मशीन जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। हम ऑनलाइन सेल्स को बढ़ाने पर भी फोकस कर रहे हैं और हमने इसके लिए हायरिंग भी की है। हमारा फोकस ऑनलाइन सेल्स को बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये से 300 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का है, जो हमारी कुल सेल्स का 15 प्रतिशत या इससे अधिक होगा। 

भारत के मार्केट में आगामी वर्षों में आप कौन से नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेंगे? 
हम किचेन अप्लायंसेज कैटेगरी में कॉफी मेकर और डीप फ्रीजर जैसे कई नए प्रोडक्ट्स पेश करेंगे। रिटेल मार्केट में डीप फ्रीजर की अधिक डिमांड है। हम स्मॉल अप्लायंस कैटेगरी में वैक्यूम क्लीनर भी लाएंगे। हमें उम्मीद है कि ये प्रोडक्ट्स हमें ग्रोथ बढ़ाने और हमारे वार्षिक टारगेट को पूरा करने में मदद करेंगे।

Advertisement

अगले पांच वर्षों में आप किस सेगमेंट से सबसे अधिक ग्रोथ की उम्मीद कर रहे हैं? इस सेगमेंट में आपके कौन से कॉम्पिटिटर्स हैं?
यह स्मार्ट TV सेगमेंट होगा। इस कैटेगरी से हमें काफी उम्मीद है और हमारा मानना है कि यह हमारे कुल रेवेन्यू में अगले 20 वर्षों में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखेगा। स्मार्ट TVs की सबसे अधिक डिमांड टियर दो, तीन और चार शहरों से आएगी, जहां पहले से हम मजबूत स्थिति में हैं। इन मार्केट्स में 32 इंच के स्मार्ट TVs सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल हैं। हमें उम्मीद है कि अगले एक या दो वर्षों में यह ट्रेंड जारी रहेगा। इसके बाद अधिकतर कस्टमर्स केे लिए 43 इंच के TVs एंट्री-लेवल का नया विकल्प बन जाएंगे। 

हमारे सबसे अधिक बिकने वाले स्मार्ट TVs 32 इंच और 43 इंच के साइज में हैं। प्राइसिंग के लिहाज से हमारा कॉम्पिटिशन TCL, Xiaomi और Hisense जैसे ब्रांड्स से है। हम अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी, आफ्टर-सेल्स सर्विस और फाइनेंस के विकल्पों के जरिए इन ब्रांड्स के साथ मुकाबला कर रहे हैं। हमारे कस्टमर्स 1,000 रुपये की डाउन पेमेंट के साथ एक TV खरीद सकते हैं और बाकी का भुगतान नो-कॉस्ट EMIs के जरिए किया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.