• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सबसे तेज मोबाइल इंटरनेट देने में ये मुस्लिम देश हैं सबसे आगे, देखें टॉप 10 की लिस्ट

सबसे तेज मोबाइल इंटरनेट देने में ये मुस्लिम देश हैं सबसे आगे, देखें टॉप 10 की लिस्ट

सबसे तेज मोबाइल इंटरनेट स्पीड प्रदान करने में ये 10 देश सबसे आगे हैं।

सबसे तेज मोबाइल इंटरनेट देने में ये मुस्लिम देश हैं सबसे आगे, देखें टॉप 10 की लिस्ट

Photo Credit: Pexels/Christina Morillo

मोबाइल इंटरनेट स्पीड की लिस्ट जारी हुई है।

ख़ास बातें
  • 398.51 mbps की मोबाइल इंटरनेट स्पीड के साथ UAE टॉप पर आया है।
  • 344.34 mbps की मोबाइल इंटरनेट स्पीड के साथ कतर दूसरे स्थान हासिल किया है।
  • कुवैत 239.83 mbps की मोबाइल इंटरनेट स्पीड के साथ तीसरा स्थान पर आया है।
विज्ञापन
डिजिटल युग में मोबाइल इंसान के लिए बहुत अहम डिवाइस हो गया है और आज के समय में मोबाइल इंटरनेट ने सबकुछ बहुत आसान कर दिया है। ऐसे में मोबाइल इंटरनेट की स्पीड जितनी ज्यादा होगी, उतना ज्यादा ही मोबाइल इस्तेमाल करने में आनंद आएगा। एक प्रकार से यह कहा जाए कि मोबाइल इंटरनेट जीवन का हिस्सा बन गया है तो बिलकुल भी गलत नहीं होगा। ऑनलाइन काम करने से लेकर, वीडियो स्ट्रीमिंग करना, सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए तेज इंटरनेट स्पीड बहुत ज्यादा जरूरी है। हाल ही में एक रिपोर्ट आई है, जिसमें 2024 में सबसे तेज मोबाइल इंटरनेट स्पीड प्रदान करने वाले 10 देशों की लिस्ट जारी की गई है। आइए दुनिया के 10 सबसे तेज इंटरनेट प्रदान करने वालों देशों और उनकी इंटरनेट स्पीड के बारे में जानते हैं।


तेज मोबाइल इंटरनेट स्पीड प्रदान करने वाले टॉप 10 देश


संयुक्त अरब अमीरात (UAE): 398.51 एमबीपीएस की मोबाइल इंटरनेट स्पीड के साथ संयुक्त अरब अमीरात इस लिस्ट में टॉप पर है।
कतर: 344.34 एमबीपीएस की दमदार मोबाइल इंटरनेट स्पीड के साथ कतर दूसरे स्थान हासिल किया है।
कुवैत: कुवैत 239.83 एमबीपीएस की मोबाइल इंटरनेट स्पीड के साथ तीसरा स्थान पर आया है, जिसने देश में नागरिकों को हाई क्वालिटी वाली इंटरनेट सर्विस उपलब्ध करवाई है।
साउथ कोरिया: साउथ कोरिया 141.23 एमबीपीएस की मोबाइल इंटरनेट स्पीड के साथ चौथे नंबर पर आया है, जहां डिजिटल क्षेत्र में देश मजबूत हुआ है।
नीदरलैंड: 133.44 एमबीपीएस की मोबाइल इंटरनेट स्पीड के साथ नीदरलैंड पांचवें नंबर पर आया है।
डेनमार्क: 130.05 एमबीपीएस मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में डेनमार्क छठा स्थान हासिल किया है।
नॉर्वे: 128.77 एमबीपीएस मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में नॉर्वे सातवें पायदान हासिल किया है।
सऊदी अरब: सऊदी अरब 122.28 एमबीपीएस मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में आठवें नंबर पर आया है।
बुल्गारिया: 117.64 एमबीपीएस मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में नौवें नंबर पर आया है।
लक्जमबर्ग: 114.42 एमबीपीएस मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में दसवां स्थान हासिल किया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G vs Vivo V60e vs Motorola Edge 70 Pro, जानें कौन सा फोन है दमदार
  2. Sony लाई पावरफुल HT-B500 साउंडबार, Dolby Atmos के साथ 3.1 चैनल सिस्टम, जानें कीमत
  3. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  4. Open AI लॉन्च करेगी खुद का स्मार्टफोन? कई Apps की हो सकती है छुट्टी!
  5. BSNL का दमदार परफॉर्मेंस, प्रति यूजर रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा
  6. iQOO Z11 के इंटरनेशनल वेरिएंट में मिल सकता है Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च: Bose ट्यूनिंग, ANC के साथ 40 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  8. YouTube के जिस फीचर के लिए लोग देते थें पैसे, अब फ्री यूजर्स भी उठाएंगे फायदा
  9. Vivo X Fold 6 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. इंडिया में AI इमेज का क्रेज! ChatGPT Images 2.0 में सबसे आगे भारतीय
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »