FASTag नियमों में बदलाव: जुर्माने से बचने के लिए आपको ये बातें जानना है जरूरी

टोल कलेक्शन सिस्टम में फिलहाल बदलाव किया जा रहा है।

FASTag नियमों में बदलाव: जुर्माने से बचने के लिए आपको ये बातें जानना है जरूरी

FASTag रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी पर काम करता है।

ख़ास बातें
  • टोल कलेक्शन सिस्टम में फिलहाल बदलाव किया जा रहा है।
  • NPCI नए FASTag नियमों को लागू करने वाला है।
  • NPCI ने टोल मैनेजमेंट के लिए गाइडलाइंस को अपडेट किया है।
विज्ञापन
टोल कलेक्शन सिस्टम में फिलहाल बदलाव किया जा रहा है। NPCI नए FASTag नियमों को लागू करने वाला है जो कि 17 फरवरी, 2025 से लागू होंगे। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने FASTag में अमाउंट के वेरिफिकेशन के मामले में दो बदलावों के साथ टोल मैनेजमेंट के लिए गाइडलाइंस को अपडेट किया है। जुर्माने से बचने और टोल से बेहतर यात्रा करने के लिए इन बदलावों के बारे में जानना जरूरी है।
 

FASTag नियमों में हुआ बदलाव


ट्रांजेक्शन सिस्टम किसी भी ऐसे वाहन को पास देने से इनकार कर देगी जिसे टोल बूथ पर पहुंचने से पहले 60 मिनट से ज्यादा समय तक ब्लैकलिस्ट किया गया हो, हॉटलाइन पर रखा गया हो या कम बैलेंस के तौर पर लिस्ट किया गया हो।

RTO के अनुसार, कम बैलेंस, केवाईसी पेडिंग या चेसिस नंबर और व्हीकल रजिस्ट्रेशन मिसमैच होने के चलते ब्लैक लिस्टिंग हो सकती है। अगर किसी टोल प्लाजा पर स्कैन करने के 10 मिनट बाद FASTag स्टेटस इनेक्टिव हो जाता है तो भी ट्रांजेक्शन रिजेक्ट कर दिया जाएगा। अगर किसी भी FASTag के लिए ये सभी स्थितियां होती हैं तो सिस्टम एरर कोड 176 के साथ ट्रांजेक्शन को रिजेक्ट कर देगा। सरकारी नियमों के अनुसार वाहन से दोगुना टोल शुल्क लिया जाएगा।

भारत में टोल बूथों को बेहतर करने की दिशा में नया FASTag नियम एक अहम कदम है, क्योंकि इससे टोल पर भीड़ को रोकने के लिए एक्टिव और वैध FASTags को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। डिजिटल टोल कलेक्शन सिस्टम के जरिए आसान मनी ट्रांजेक्शन होंगी। FASTag के मैनेजमेंट के लिए वाहन मालिकों को अपडेट रहने और पूरे भारत में सुरक्षित ट्रैवल करने के लिए KYC अपडेट करने की जरूरत है, जिससे जुर्माने से बचने में मदद मिलेगी।
 


लाइफटाइम हाईवे पास


जो वाहन मालिक लगातार यात्रा करते रहते हैं और उसके लिए FASTag पर निर्भर रहते हैं तो ऐसे में सुरक्षित यात्रा के लिए सरकार लाइफटाइम हाइवे पास शुरू करने का प्लान बना रही है, जो यात्रियों को 30 हजार रुपये एक बार भुगतान और कम समय तक यात्रा करने वालों के लिए 3 हजार रुपये के वार्षिक पास के साथ 15 वर्षों तक हाईवे तक पहुंचने की सुविधा देगा। लाइफटाइम हाईवे पास इस दिक्कत को खत्म करने की सुविधा के साथ आता है, जो यूजर्स को वर्षों में कई टोल ट्रांजेक्शन के बजाय एक बार पेमेंट करने की सुविधा देकर आसान यात्रा सुनिश्चित करेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »