किसान को भारी पड़ा Thumbs-Up इमोजी भेजना, कोर्ट ने लगाया 50 लाख का जुर्माना!

एक कनाडाई न्यायाधीश ने इस इमोजी को व्यक्ति के हस्ताक्षर के समान मानते हुए किसान को कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन के लिए  61,442 डॉलर (करीब 50.7 लाख रुपये) का भुगतान करने का आदेश दे डाला। 

किसान को भारी पड़ा Thumbs-Up इमोजी भेजना, कोर्ट ने लगाया 50 लाख का जुर्माना!
ख़ास बातें
  • एक अनाज खरीदार ने किसान को दिया था फ्लेक्स सीड का ऑर्डर
  • तय समय तक किसान फ्लेक्स डिलीवर करने में विफल रहा
  • खरीदार ने किसान के ऊपर ठोका केस
विज्ञापन
कनाडा में कोर्ट की ओर से एक चौंकाने वाला फैसला आया है, जहां जज ने "थम्स-अप" इमोजी को किसी कॉन्ट्रैक्ट के लिए सहमती के समान माना है। आप भी किसी से टेक्स्ट चैट करते हुए कई बार रजामंदी दिखाने के लिए थम्स-अप इमोजी भेजा होगा, लेकिन यही इमोजी कनाडा में एक किसान के लिए मुसीबत लेकर आया है। एक कनाडाई न्यायाधीश ने इस इमोजी को व्यक्ति के हस्ताक्षर के समान मानते हुए किसान को कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन के लिए  61,442 डॉलर (करीब 50.7 लाख रुपये) का भुगतान करने का आदेश दे डाला। 

द गार्जियन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कनाडाई न्यायाधीश ने यह भी कहा है कि अदालतों को यह समझना होगा कि लोग कैसे बातचीत करते हैं और इसकी नई वास्तविकता के अनुसार समायोजन करना। रिपोर्ट बताती है कि कनाडाई प्रांत सस्केचेवान में किंग्स बेंच की अदालत ने सुना कि एक अनाज खरीदार ने मार्च 2021 में अपने ग्राहकों को एक ब्रॉडकास्ट मैसेज भेजा था, जिसमें घोषणा की गई थी कि उनकी कंपनी 12.73 डॉलर (करीब 1,051 रुपये) प्रति बुशेल की कीमत पर 86 टन फ्लैक्स सीड खरीदने की योजना बना रही है।

केंट मिकलेबोरो नाम के इस खरीदार ने किसान क्रिस एक्टर को फोन किया और उन्हें नवंबर में अनाज की डिलीवरी के लिए कॉन्ट्रैक्ट की एक तस्वीर के साथ "कृपया फ्लैक्स अनुबंध की पुष्टि करें" टेक्स्ट लिखकर भेजा। किसान ने मैसेज का जवाब थम्स-अप इमोजी के साथ दिया। 

हालांकि, इसके बावजूद किसान नवंबर तक फ्लैक्स वितरित करने में विफल रहा और उस समय तक कृषि कीमतें बढ़ गई थीं। बाद में, विवाद उस थम्स-अप इमोजी पर हुआ, जिसे खरीदार कॉन्ट्रैक्ट की रजामंदी के तौर पर ले रहा था। खरीदार का कहना है कि कॉन्ट्रैक्ट के बदले किसान द्वारा थम्स-अप इमोजी का इस्तेमाल यह दर्शाता है कि उसने कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों को स्वीकार किया था। दूसरी ओर, किसान ने दावा किया कि इमोजी ने सिर्फ यह संकेत दिया है कि उसे मैसेज में कॉन्ट्रैक्ट मिल गया है।

एक हलफनामे में, किसान ने कहा, (अनुवादित) "मैं इस बात से इनकार करता हूं कि उन्होंने अधूरे अनुबंध के डिजिटल हस्ताक्षर के रूप में अंगूठे वाले इमोजी को स्वीकार किया था। मेरे पास फ्लैक्स अनुबंध की समीक्षा करने का समय नहीं था और मैं केवल यह बताना चाहता था कि मुझे उनका टेक्स्ट मैसेज प्राप्त हो गया है।"

न्यायमूर्ति टिमोथी ने कहा कि इमोजी "किसी दस्तावेज पर 'हस्ताक्षर' करने का एक गैर-पारंपरिक साधन है, लेकिन फिर भी, इन परिस्थितियों में यह हस्ताक्षर के दो उद्देश्यों को व्यक्त करने का एक वैध तरीका था।" उन्होंने दूसरे पक्ष की इस चिंता को भी खारिज कर दिया कि थम्स-अप इमोजी को मंजूरी देने की अनुमति देने से अन्य इमोजी जैसे "मुट्ठी टकराना" और "हैंडशेक" के मतलब भी बदल जाएंगे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत मं लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  3. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  4. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  5. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  6. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  7. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  8. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  10. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »