• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 500 रुपये के नकली नोटों को लेकर सरकार का अलर्ट, ऑनलाइन करें असली नकली की पहचान

500 रुपये के नकली नोटों को लेकर सरकार का अलर्ट, ऑनलाइन करें असली-नकली की पहचान

इन नकली नोटों की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि ये अक्सर बहुत क्लोज कॉपी होते हैं और जल्दबाजी में असली लग सकते हैं।

500 रुपये के नकली नोटों को लेकर सरकार का अलर्ट, ऑनलाइन करें असली-नकली की पहचान

Photo Credit: RBI

ख़ास बातें
  • 500 रुपये के असली नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर शार्प और क्लियर होती है
  • '500' की संख्या ग्रीन से ब्लू में नहीं बदल रही है, तो नोट नकली हो सकता है
  • नोट के बीच में जो सिल्वर लाइन होती है, उसमें 'भारत' और 'RBI' लिखा होता है
विज्ञापन
हाल ही में भारत सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 500 रुपये के नकली नोटों को लेकर अलर्ट जारी किया था। फाइनेंस मिनिस्ट्री द्वारा पब्लिश रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्केट में एक बार फिर नकली नोटों का सर्कुलेशन बढ़ा है और सबसे ज्यादा मामले 500 रुपये के नोट को लेकर सामने आए हैं। ऐसे कई फर्जी नोटों को पकड़ा गया है जो हूबहू असली जैसे लगते हैं। इसको देखते हुए सरकार ने जनता से अपील की है कि वे हर कैश ट्रांजैक्शन में थोड़ी सावधानी बरतें और नोट को चेक करें।

इन नकली नोटों की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि ये अक्सर बहुत क्लोज कॉपी होते हैं और जल्दबाजी में असली लग सकते हैं। हालांकि, RBI और कई साइबर-क्राइम ब्रांच ने ऐसे कई पॉइंट्स बताए हैं जिनसे नोट की सही पहचान की जा सकती है और इनमें से कई तरीकों का इस्तेमाल आप अपने स्मार्टफोन से भी कर सकते हैं।
 

1. महात्मा गांधी की फोटो और वाटरमार्क चेक करें

500 रुपये के असली नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर शार्प और क्लियर होती है। लाइट में देखने पर आपको वॉटरमार्क में गांधी जी की इमेज और '500' लिखा हुआ दिखेगा। नकली नोटों में यह हिस्सा अक्सर हल्का या गड़बड़ होता है।
 

2. रंग बदलने वाली संख्या

नोट को हल्का तिरछा करके देखें, अगर '500' की संख्या ग्रीन से ब्लू में नहीं बदल रही है, तो नोट नकली हो सकता है। यह इंक केवल असली नोट में इस्तेमाल की जाती है।
 

3. सिक्योरिटी थ्रेड और इंटाग्लियो प्रिंट

नोट के बीच में जो सिल्वर लाइन होती है, उसमें 'भारत' और 'RBI' लिखा होता है, जिसे रोशनी में देखने पर देखा जा सकता है। साथ ही, गांधी जी की तस्वीर और कुछ टेक्स्ट उभरे हुए होते हैं, जिन्हें हाथ से छूकर महसूस किया जा सकता है।
 

4. माइक्रो लेटरिंग और नंबर अलाइनमेंट

नोट के नीचे बेहद छोटे अक्षरों में “RBI” और “500” लिखा होता है, जिसे कैमरे के जूम से देखा जा सकता है। इसके अलावा, सीरियल नंबर एक तरफ से छोटा और दूसरी तरफ से बड़ा होता है, नकली नोट में यह अंतर अक्सर नहीं दिखता।
 

5. RBI का 'MANI' ऐप यूज करें

RBI ने 'MANI' (Mobile Aided Note Identifier) नाम का एक ऐप लॉन्च किया है जो नोट को स्कैन करके उसका डेनॉमिनेशन (मूल्य) बता सकता है। यह ऐप खासतौर पर दृष्टिबाधित लोगों के लिए बनाया गया है, लेकिन आम यूजर भी इसका इस्तेमाल करके नोट की पहचान कर सकते हैं। हालांकि, यह नकली नोट पकड़ने के लिए नहीं है, लेकिन अगर ऐप बार-बार नोट को पहचानने में फेल हो रहा है, तो शक करना जरूरी है।
 

6. स्मार्टफोन कैमरा और फ्लैश से करें क्विक चेक

अगर आपके पास हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा वाला स्मार्टफोन है, तो आप नोट को जूम करके माइक्रो टेक्स्ट, अलाइनमेंट और प्रिंटिंग क्वालिटी आसानी से जांच सकते हैं। साथ ही, फ्लैश ऑन करके सिक्योरिटी थ्रेड या कुछ हाईलाइटिंग फीचर्स को भी जांचा जा सकता है।
 

7. गैलरी से तुलना करें

अगर आप शंका में हैं, तो RBI की वेबसाइट या ऑफिशियल गाइड में दी गई नोट की असली फोटो से अपने नोट की तुलना करें। ज्यादातर नकली नोटों में कोई न कोई डीटेल मिस या डिफरेंट होती है, जैसे कलर टोन, स्पेसिंग या फॉन्ट।

सरकार की तरफ से यह भी कहा गया है कि किसी संदिग्ध नोट की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या बैंक ब्रांच को दें। साथ ही, अनऑर्गनाइज्ड सोर्सेस जैसे लोकल दुकानदार, फुटपाथ वेंडर या कैश डिपॉजिट के दौरान खास ध्यान रखें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  2. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  3. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  4. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  5. Amazon Prime Day Sale में 15 हजार से सस्ते मिल रहे iQOO, Realme, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के धांसू फोन!
  6. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  7. Flipkart Goat Sale में ₹20,000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, देखें डील
  8. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  9. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹45000 सस्ता मिल रहा Galaxy S25 Ultra 5G, OnePlus N6 और Redmi Turbo 5 की बंपर गिरी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »