100 km तक रेंज वाले 4 Exalta Zeek इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, कीमत 1 लाख से कम

Exalta इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में कई समानताएं हैं। हालांकि एक दूसरे से अलग दिखाने के लिए कंपनी ने इनके डिजाइन में बदलाव किए हैं।

100 km तक रेंज वाले 4 Exalta Zeek इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, कीमत 1 लाख से कम

Exalta 1X की भारत में कीमत 99,000 रुपये है

ख़ास बातें
  • ई-स्कूटर की शुरुआती कीमत 99,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • इनमें 70-100 km की रेंज मिलती है
  • इनमें आग लगने से बचाने के लिए खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है
विज्ञापन
Exalta ने भारत में एक साथ चार इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। चारों ही कंपनी की Zeek सीरीज के ई-स्कूटर हैं, जिनमें 1X, 2X, 3X और 4X शामिल हैं। Exalta Zeek इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज़ में शामिल प्रत्येक मॉडल को इनका डिजाइन अलग करता है। हालांकि, स्पेसिफिकेशन्स में कई समानता हैं। ई-स्कूटर की शुरुआती कीमत 99,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इनमें 70-100 km की रेंज मिलती है।

Exalta इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत 99,000 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जिसमें Zeek 1X मिलेगा। Zeek 2X की कीमत 1,05,000 रुपये, Zeek 3X की 1,10,000 रुपये और Zeek 4X की 1,15,000 रुपये है। सभी स्कूटर्स को कंपनी की डीलरशिप से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

खासियतों की बात करें, तो इनमें कई समानताएं हैं। हालांकि एक दूसरे से अलग दिखाने के लिए कंपनी ने इनके डिजाइन में बदलाव किए हैं। कंपनी का कहना है कि ई-स्कूटर में आग लगने से बचाने के लिए इनमें बैटरी (Lipo4GR) और BMS (बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम) को सिंक्रोनाइज किया गया है। इसके ऊपर अतिरिक्त सुरक्षा के लिए थर्मल रनवे में तापमान में वृद्धि होने पर कट ऑफ के लिए एक खास सर्किट जोड़ा है।

Zeek 4X सबसे प्रीमियम ई-स्कूटर है, जो 100 तक रेंज देने का दावा करता है। इसमें 12-इंच के टायर और डबल-ग्रेड सस्पेंशन हैं जो एक आसान राइडिंग अनुभव में मदद करे हैं और एक्स्ट्रा वजन संभाल सकते हैं।

सभी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में LCD मीटर, LED लाइट, USB चार्जर, 3 स्पीड मोड, पार्किंग रिवर्स मोड, वन बटन रिपेयर, रिमूव की (key), एंटी थेफ्ट अलार्म वायरलेस कंट्रोलर और ई-एबीएस शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , exalta, exalta zeek, Exalta Zeek Electric Scooters
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »