Elon Musk की Starlink बिजली की रफ्तार से देगी इंटरनेट डेटा: Airtel, Jio और Vi को देगी टक्कर!

Elon Musk ने सटीक स्पीड के बारे में तो नहीं बताया, लेकिन यह जरूर बता दिया है कि ऑप्टिकल फाइबर्स की तुलना में यह स्पीड 40 फीसदी तक तेज होगी।

Elon Musk की Starlink बिजली की रफ्तार से देगी इंटरनेट डेटा: Airtel, Jio और Vi को देगी टक्कर!

Starlink इंटरनेट सर्विस सैटेलाइट के जरिए काम करती है

ख़ास बातें
  • Starlink जल्द अपनी टेक्नोलॉजी में करेगी बदलाव
  • इंटरनेट डेटा ट्रांस्फर होगा बिजली की रफ्तार से
  • इस सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भारत लाने की भी हो रही है तैयारी
विज्ञापन
Elon Musk की StarLink कंपनी सैटेलाइट के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस देती है। कंपनी ने दुनिया के कई इलाकों इस सर्विस की शुरुआत भी की है और इसे भारत लाने के लिए भी तैयार है। हालांकि, सर्विस फिलहाल बीटा स्टेज पर है। बीटा यूज़र्स ने इसकी धीमी इंटरनेट स्पीड को लेकर कई बार शिकायत की है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि इसमें जल्द ही सुधार किया जाएगा। अब यदि आप सोच रहे हैं कि ये कितनी तेज़ होगी, तो बता दें कि Elon Musk के अनुसार, स्टारलिंक की सैटलाइट इंटरनेट सर्विस भविष्य में लाइट की स्पीड से डेटा ट्रांसफर करने में सक्षम होगी।

सिंतबर की शुरुआत में ट्विटर पर ट्वीट के सिलसिले के बीच Elon Musk ने बताया कि अगले कुछ महीनों में लॉन्च होने वाले उनके सैटेलाइट्स में इंटर- सैटेलाइट लेजर लिंक हैं, जिसकी वजह से किसी लोकल डाउनलिंक की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इसके रिप्लाई में ट्विटर यूज़र स्कॉट मैनले (@DJSnM) ने लेजर और इसके पीछे की टेक्नोलॉजी पर सवाल पूछा, जिसके जवाब में SpaceX के CEO ने दावा किया है स्टारलिंक सैटलाइट इंटरनेट सर्विस में इस्तेमाल किए जाने वाली इस टेक्नोलॉजी के चलते लाइट की स्पीड से डेटा ट्रांसफर होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस टेक्नोलॉजी के आने के बाद ग्राउंड स्टेशन की जरूरत भी कम हो जाएगी। फिलहाल स्टारलिंक नेटवर्क एक डिश, सैटलाइट और ग्राउंड स्टेशन के आधार पर काम करता है। ग्राउंड स्टेशन के हटने से निश्चित तौर पर डेटा फ्लो डायरेक्ट हो जाएगा और स्पीड में अंतर आएगा। ग्राउंड स्टेशन डेटा ट्रांसफर करने में रुकावट साबित होते आए हैं। इनकी वजह सैटलाइट कम्युनिकेशन में समय लगता है। 

मस्क ने सटीक स्पीड के बारे में तो नहीं बताया, लेकिन यह जरूर बता दिया है कि ऑप्टिकल फाइबर्स की तुलना में यह स्पीड 40 फीसदी तक तेज होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »