• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पहले भूटान और अब बांग्लादेश में भी मिलेगा Startlink की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस, भारत में मंजूरी का इंतजार!

पहले भूटान और अब बांग्लादेश में भी मिलेगा Startlink की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस, भारत में मंजूरी का इंतजार!

Starlink सर्विस को बांग्लादेश में लॉन्च होने में अब करीब तीन महीने लग सकते हैं।

पहले भूटान और अब बांग्लादेश में भी मिलेगा Startlink की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस, भारत में मंजूरी का इंतजार!

Photo Credit: SpaceX

ख़ास बातें
  • ढाका में हुए एक निवेश सम्मेलन में इस फैसले की आधिकारिक घोषणा की गई
  • Starlink को यह लाइसेंस 28 मार्च को मिला था
  • सर्विस को बांग्लादेश में लॉन्च होने में अब करीब तीन महीने लग सकते हैं
विज्ञापन
Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink को बांग्लादेश में सर्विस शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। ढाका में हुए एक निवेश सम्मेलन में इस फैसले की आधिकारिक घोषणा की गई। Starlink को यह लाइसेंस 28 मार्च को मिला, जिससे देश के सुदूर इलाकों में भी हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा पहुंचाने का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले भूटान में भी Starlink ने अपनी सर्विस शुरू की थी। भारत में अभी भी स्टारलिंक के शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक इसके लिए Starlink को मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन कंपनी के Reliance Jio और Bharti Airtel के साथ हुए हालिया समझौते के बाद, सर्विस के देश में जल्द शुरू होने के आसार है।

DhakaTribune के मुताबिक, बांग्लादेश सरकार ने Elon Musk की SpaceX के प्रोजेक्ट Starlink को देश में इंटरनेट सर्विस देने की इजाजत दे दी है। इस लाइसेंस को निवेश और विकास से जुड़ी सरकारी संस्था BIDA (बांग्लादेश निवेश विकास प्राधिकरण) ने अप्रूव किया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश अपने डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करना चाहता है, खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में। पारंपरिक ब्रॉडबैंड नेटवर्क जहां नहीं पहुंच पाता, वहां Starlink के सैटेलाइट बेस्ड सिस्टम से तेज और किफायती इंटरनेट मिल सकेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, Starlink सर्विस को बांग्लादेश में लॉन्च होने में अब करीब तीन महीने लग सकते हैं। फरवरी में ही एलन मस्क और बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस के बीच Starlink के संभावित रोलआउट को लेकर बातचीत हुई थी। अब अप्रूवल मिलने के बाद कंपनी देश में अपनी टीम सेटअप करने और तकनीकी तैयारियों में जुट गई है।

बांग्लादेश के लिए यह फैसला गेमचेंजर साबित हो सकता है, क्योंकि वहां के कई दूरस्थ इलाके अभी भी डिजिटल रूप से कनेक्ट नहीं हो पाए हैं। Starlink आने से शिक्षा, टेलीमेडिसिन, ई-कॉमर्स और सरकारी सेवाओं तक पहुंच में बड़ा बदलाव आ सकता है।

Starlink को अभी भारत में अप्रूवल का इंतजार है। हालांकि, भारत से दो बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर्स Reliance Jio और Bharti Airtel के साथ हुई डील के बाद अप्रूवल के जल्द मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस डील के तहत Starlink जल्द ही भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध करवाना शुरू कर सकती है।

कुछ महीनों पहले Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को पड़ोसी देश भूटान में भी उपलब्ध कराया गया था। भूटान में कंपनी 5 तरह के प्लान देती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Starlink, Starlink Bangladesh
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »