Elon Musk पुराने ऑफर पर Twitter खरीदेंगे? जानें किस कीमत पर हो सकती है डील

मस्क के पत्र में जिन शर्तों का उल्लेख किया गया है उनमें यह भी शामिल है कि अदालत ने उनके खिलाफ मुकदमे में कार्रवाई रोक दी है। इस सप्ताह के अंत में ट्विटर के वकीलों द्वारा शपथ के तहत उनसे पूछताछ की गई थी।

Elon Musk पुराने ऑफर पर Twitter खरीदेंगे? जानें किस कीमत पर हो सकती है डील
ख़ास बातें
  • Elon Musk ने पहले ट्विटर डील से हाथ वापस बाहर निकालने की कोशिश की थी।
  • मस्क पार्टीज ट्रांजैक्शन को क्लोज करने का इरादा रख रही है।
  • मस्क के पत्र में जिन शर्तों का उल्लेख किया गया है उनमें यह भी शामिल है
विज्ञापन
Elon Musk ने कुछ समय पहले ट्विटर (Twitter) की अपनी डील से हाथ वापस बाहर निकालने की कोशश की थी। इसी से सम्बंधित कोर्ट केस की शुरुआत से पहले Elon Musk ने ट्विटर को पहले के डील प्राइस में लेने का ऑफर किया है। ये ट्विस्ट ठीक उस ट्रायल से पहले आया है जिसमें ट्विटर टेस्ला चीफ को अप्रैल में साइन हुई डील के लिए कोर्ट लेकर जा रहा था। सोशल मीडिया साइट पर मस्क के संभावित नेतृत्व ने उन कार्यकर्ताओं में चिंता पैदा कर दी है, जिन्हें डर है कि मस्क के आने से ट्विटर पर  अपमानजनक और गलत सूचना देने वाले पोस्ट आ सकते हैं।

''हम यह सूचित करने के लिख रहे हैं कि मस्क पार्टीज ट्रांजैक्शन को क्लोज करने का इरादा रख रही है।'' SEC के साथ ट्विटर द्वारा फाइल की गई लेटर की एक कॉपी की एक प्रति। ट्विटर ने AFP से यह कन्फर्म किया है कि उन्हें Musk से एक पत्र मिला है और उसमें यह लिखा गया है कि पहले जिस कीमत को निर्धारित किया गया था, Musk उसी कीमत यानी $54.20 प्रति शेयर पर डील क्लोज करने को राजी हैं। 
मस्क के पत्र में जिन शर्तों का उल्लेख किया गया है उनमें यह भी शामिल है कि अदालत ने उनके खिलाफ मुकदमे में कार्रवाई रोक दी है। इस सप्ताह के अंत में ट्विटर के वकीलों द्वारा शपथ के तहत उनसे पूछताछ की गई थी। 

रिचमंड यूनिवर्सिटी के लॉ प्रोफेसर ने AFP को बताया - ''मस्क को यह समझ आ गया होगा की वो ट्रायल में जीत हासिल नहीं कर पाएंगे।  

ब्लूमबर्ग न्यूज ने बताया कि दूसरी बार ट्रेडिंग रुकने से पहले ट्विटर के शेयर 12.7% से उछलकर 47.93 डॉलर पर पहुंच गए हैं, जबकि मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला इंक TSLA.O लगभग 3% गिर गई। मस्क ने ट्विटर को लिखे एक पत्र में प्रपोजल लिखा है। 

यह खबर 17 अक्टूबर को डेलावेयर के कोर्ट ऑफ चांसरी में मस्क और ट्विटर के बीच एक बहुप्रतीक्षित फेसऑफ से पहले आई है, जिसमें सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर मस्क को $54.20 प्रति शेयर पर सौदा बंद करने के लिए तैयार थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  2. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  3. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  4. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  6. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  7. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  8. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  9. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »