500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है Ola की इलेक्ट्रिक कार की रेंज

कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार का नया टीजर जारी किया है। इसमें कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर के बारे में कुछ संकेत दिए गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2022 17:17 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार का नया टीजर जारी किया है
  • इसमें एक यूनीक और मॉडर्न डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील है
  • डैशबोर्ड का लेआउट अच्छा दिख रहा है और इसमें एंबिएंट लाइटिंग है

इसमें फ्रंट की पूरी चौड़ाई पर बोनेट के साथ एक LED स्ट्रिप दी गई है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric एक इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है। कंपनी ने इसका एक नया टीजर जारी किया है। इसमें कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर के बारे में कुछ संकेत दिए गए हैं। कंपनी ने पिछले सप्ताह कम प्राइस वाला  Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसके साथ Ola electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर के मॉडल्स की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। 

Ola Electric ने आगामी इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर की एक झलक दिखाई है। इसमें एक यूनीक और मॉडर्न डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील है। इसके टू-स्पोक डिजाइन में जेट स्टाइल वाले स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल हैं जिनके बीच में OLA का लोगो है। इसमें रियरव्यू मिरर्स की जगह कैमरा है, जो एयरोडायनैमिक्स में मदद करेगा। इसके बीच में एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन है जो 12 इंच से अधिक की हो सकती है। डैशबोर्ड का लेआउट अच्छा दिख रहा है और इसमें एंबिएंट लाइटिंग भी है। 
Advertisement
इसके एक्सटीरियर में फ्रंट बंपर के दोनों साइड में फ्रंट ब्रेक्स तक एयर पहुंचाने के लिए खुली जगह है। इसमें फ्रंट की पूरी चौड़ाई पर बोनेट के साथ एक LED स्ट्रिप दी गई है, जबकि LED DRL यूनिट्स को प्रत्येक साइड पर घटाकर केवल दो स्ट्रिप किया गया है। इसकी बैक साइड फ्रंट के लगभग समान है। इसमें बंपर और रियर फेंडर्स के लिए बड़ी सतहें हैं, जिन पर LED स्ट्रिप टेल लाइट है। कंपनी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज में 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज दे सकेगी। यह 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड केवल 4 सेकेंड में पकड़ लेगी। हालांकि, इसकी बैटरी और पावरट्रेन के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। 

कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्रोडक्शन के साथ ही आगामी वर्षों में डिमांड को पूरा करने के लिए अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने की भी योजना बनाई है। कंपनी का मौजूदा प्रोडक्शन प्रति दिन 1,000 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का है।। कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने बताया है कि तमिलनाडु के कृष्णागिरी में मौजूद कंपनी की फैक्टरी का एक्सपैंशन किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि अगले छह से आठ महीनों में मौजूदा कैपेसिटी पूरी हो जाएगी।" उन्होंने बताया कि Ola Electric ने पिछले वर्ष इस सेगमेंट में शुरुआत करने के बाद से एक लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री की है। कंपनी की मौजूदा कैपेसिटी 20 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  8. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  9. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.