Donald Trump की सोशल मीडिया कंपनी Truth Social ट्रेडर्स और निवेशकों को उनकी पोस्ट कुछ मिलीसेकंड पहले दिखाने के लिए 'Truth API' लॉन्च कर सकती है।
Truth Social 'Truth API' नाम की नई डेटा सर्विस पर काम कर रही है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी Trump Media & Technology Group (TMTG) कथित तौर पर एक ऐसी सर्विस पर काम कर रही है, जिसके जरिए ट्रेडर्स और निवेशकों को Truth Social पर ट्रंप की पोस्ट सामान्य यूजर्स से कुछ मिलीसेकंड पहले देखने का मौका मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस तेज एक्सेस के लिए कंपनी हर महीने 1 लाख डॉलर (करीब 85 लाख रुपये) तक चार्ज कर सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, TMTG संभावित ग्राहकों के साथ "Truth API" नाम की डेटा सर्विस को लेकर बातचीत कर रही है। बताया गया है कि इस सर्विस के लिए कंपनी ने 1 लाख डॉलर प्रति माह तक की कीमत बताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, Truth API एक ऐसा डेटा फीड होगा, जो हेज फंड्स, प्रोप्राइटरी ट्रेडिंग फर्म्स और अन्य संस्थागत निवेशकों को ट्रंप की पोस्ट सामान्य प्लेटफॉर्म से कुछ मिलीसेकंड पहले उपलब्ध कराएगा।
हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) और एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग में मिलीसेकंड का भी बड़ा महत्व होता है, क्योंकि बाजार को प्रभावित करने वाली खबरों पर सबसे पहले रेस्पॉन्स देने से बड़ा फायदा मिल सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप अक्सर Truth Social पर ऐसे बयान देते हैं, जिनका असर शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट पर देखने को मिलता है। रिपोर्ट में उदाहरण देते हुए बताया गया कि पिछले साल कुछ टैरिफ पर रोक लगाने से पहले ट्रंप ने Truth Social पर लिखा था कि यह "खरीदारी का अच्छा समय" है। इसके कुछ ही समय बाद S&P 500 इंडेक्स में करीब 9.5% की तेजी दर्ज की गई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, Truth API की जानकारी सामने आने के बाद वॉल स्ट्रीट के कुछ निवेशकों और ट्रेडर्स ने इस पर चिंता जताई है। उनका मानना है कि बाजार को प्रभावित करने वाली जानकारी के लिए राष्ट्रपति से जुड़ी कंपनी को अलग से भुगतान करना विवाद का विषय बन सकता है।
हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि X (पहले Twitter) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी वित्तीय डेटा टर्मिनल्स के जरिए ट्रेडर्स को डेटा फीड उपलब्ध कराते हैं। फर्क सिर्फ इतना होगा कि Truth API अपने ग्राहकों को कुछ मिलीसेकंड पहले अपडेट उपलब्ध करा सकता है। हालांकि, फिलहाल, Truth API सर्विस या उसकी कीमत को लेकर Trump Media & Technology Group की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Redmi Note 17 कब होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, परीक्षा से लेकर सिलेबस में बदलाव तक मिलेगी सभी जानकारी
Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने