• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, परीक्षा से लेकर सिलेबस में बदलाव तक मिलेगी सभी जानकारी

GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, परीक्षा से लेकर सिलेबस में बदलाव तक मिलेगी सभी जानकारी

GATE 2027 की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च हो गई है।

GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, परीक्षा से लेकर सिलेबस में बदलाव तक मिलेगी सभी जानकारी

Photo Credit: Pexels/ Kiran Pokuri Photography

GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करती है।

ख़ास बातें
  • GATE 2027 की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च हो गई है।
  • GATE 2027 की वेबसाइट परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करती है।
  • GATE 2027 परीक्षा 6 दिनों तक दो शिफ्ट में आयोजित होगी।
विज्ञापन

GATE 2027 की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च हो गई है। यह वेबसाइट इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को आगामी परीक्षा और उससे संबंधित जरूरी जानकारी प्रदान करेगी। अब उम्मीदवार gate2027.iitm.ac.in पर जाकर लेटेस्ट नोटिफिकेशन, रजिस्ट्रेशन शेड्यूल, परीक्षा की तारीख, सिलेबस में बदलाव समेत अन्य जरूरी जानकारी पा सकते हैं। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 का आयोजन IIT मद्रास करने वाला है। आइए GATE 2027 और इससे मिलने वाली जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 का जिस्ट्रेशन 14 अगस्त, 2026 को GOAPS पोर्टल के जरिए शुरू होगा। सभी उम्मीदवार फीस भरकर 21 सितंबर, 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। GATE 2027 परीक्षा 6 दिनों तक दो शिफ्ट में आयोजित होगी। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी, 2027 को सुबह और दोपहर की शिफ्ट में होगी। GATE स्कोर का उपयोग बड़े स्तर पर पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम, रिसर्च कोर्स में एडमिशन और कई पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSU) की नौकरियों में सीधे तौर पर भर्ती के लिए किया जाता है।

GATE 2027 में बदलाव

GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करती है, जिसमें इन्फॉर्मेशन ब्रोशर, योग्यता मानदंड, सिलेबस, रजिस्ट्रेशन गाइडलाइंस और महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल हैं। GATE 2027 में कई जरूरी बदलाव किए गए हैं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया को बेहतर बनाया जाएगा और साथ ही साथ उभरते हुए एकेडमिक सेक्टर के अनुरूप बनाया जाएगा। इस बार बड़े अपडेट के तौर पर एक नया टेस्ट पेपर रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (RA) शामिल किया गया है। इस बदलाव से इंजीनियरिंग एजुकेशन और इंडस्ट्री में ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के बढ़ते महत्व पर ध्यान दिया गया है।

GATE 2027 के सिलेबस में नए पेपर के अलावा कुछ खास विषयों के लिए भी बदलाव किया गया है। IIT मद्रास ने XE, XH, XL और TF पेपर के लिए सेक्शनल पेपर कोड को अपडेट किया है। ऐसे में जो स्टूडेंट्स तैयारी कर रहे हैं तो उससे पहले उन्हें लेटेस्ट सिलेबस ध्यान से देखना चाहिए। इस बार एक नए फीचर सिटी इंटिमेशन अलॉटमेंट सिस्टम को शुरू किया गया है। इससे उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने से पहले ही अपने आवंटित परीक्षा शहर के बारे में जानकारी पा सकेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »