जापान में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है तो इसका समाधान निकालने के लिए कई कंपनियां नए तरीके खोज रही हैं।
Photo Credit: Trusco
यह सिर्फ मानव शरीर को ठंडा करने के लिए ही डिजाइन किया गया है।
जापान में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है तो इसका समाधान निकालने के लिए कई कंपनियां नए तरीके खोज रही हैं। अब एक कंपनी अनोखा मानव रेफ्रिजरेटर डो हीमोन बॉक्स (Do Hiemon Box) लेकर आई है, जिसको लेकर बहुत चर्चा हो रही है। इस मानव रेफ्रिजरेटर का आविष्कार लोगों को गर्मी से बचाने के लिए हो रहा है। यह दिखने में एक कूलिंग बूथ जैसा नजर आता है, जिसे एक बड़ा रेफ्रिजरेटर कहा जा रहा है। यह कूलिंग बूध अप्रैल में बिक्री के लिए आया था और अब पब्लिक प्लेसेज पर भी नजर आने लगा है। आइए मानव रेफ्रिजरेटर डो हीमोन बॉक्स (Do Hiemon Box) के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह सिर्फ मानव शरीर को ठंडा करने के लिए ही डिजाइन किया गया है। इस बूथ को रेफ्रिजरेशन और वेंडिंग मशीन मैन्युफेक्चरर SDRS द्वारा तैयार किया गया है और इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट सप्लायर ट्रस्को नाकायमा द्वारा बेचा जा रहा है। यह बूथ जापान में रेफ्रिजरेटेड वेंडिंग मशीन से प्रेरित है। यह बूथ एयरफ्लो और कूलिंग के लिए तीन सेटिंग्स प्रदान करता है। ज्यादा कूलिंग को रोकने के लिए यह 20 मिनट बाद अपने आप बंद हो जाता है। यह आम स्पॉट एयर कंडीशनर के मुकाबले में करीब आधी बिजली की खपत करता है। इस बूथ को लगाने के लिए किसी इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं होती है। इसका उपयोग घर के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर किया जा सकता है। इसमें पहिए दिए गए हैं, जिससे इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।
Do Hiemon Box की खासियतें
Do Hiemon Box के अंदर तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहता है, जिससे अंदर जाने वाले व्यक्ति को ठंडक महसूस होती है।
इस बूथ में लगी कुर्सी पर बैठने पर करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक ठंडी हुई हवा व्यक्ति के सिर, गर्दन, कंधों और पीठ पर आती है, जिससे शरीर को तुरंत राहत मिलती है।
इसमें बैठने वाले यूजर्स को करीब 5 मिनट में ही काफी ठंडक महसूस होने लगती है।
अंदर करीब 10 मिनट बिताने से शरीर का तापमान तेजी से कम होता है, जिससे हीट एग्जॉशन के लक्षणों में राहत मिल सकती है।
जो लोगों कंस्ट्रक्शन साइट, फैक्टरी, वेयरहाउस और आउटडोर इवेंट वेन्यू जैसी गर्म जगहों पर काम करते हैं तो उनकों काफी मदद मिलेगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग