Financial Times

Financial Times - ख़बरें

  • ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
    फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Donald Trump की सोशल मीडिया कंपनी Trump Media & Technology Group (TMTG) 'Truth API' नाम की एक नई सर्विस पर काम कर रही है। यह सर्विस ट्रेडर्स और निवेशकों को Truth Social पर ट्रंप की पोस्ट सामान्य यूजर्स से कुछ मिलीसेकंड पहले दिखाएगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसके लिए कंपनी हर महीने 1 लाख डॉलर (करीब ₹85 लाख) तक चार्ज कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि इस तरह की तेज डेटा फीड हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग करने वाली कंपनियों के लिए उपयोगी हो सकती है।
  • AI नहीं सीखा तो प्रमोशन कैंसल? Accenture ने स्टाफ का AI यूज ट्रैक करना शुरू किया
    फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार Accenture ने सीनियर कर्मचारियों के AI टूल्स उपयोग को प्रमोशन प्रक्रिया से जोड़ दिया है। कंपनी अब कुछ सीनियर मैनेजर्स के साप्ताहिक लॉग इन डेटा को ट्रैक कर रही है और लीडरशिप रोल के लिए “रेगुलर एडॉप्शन” को जरूरी बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि AI Refinery और SynOps जैसे टूल्स का इस्तेमाल टैलेंट चर्चा में एक अहम फैक्टर होगा। हालांकि 12 यूरोपीय देशों और कुछ यूनिट्स को इस नीति से छूट दी गई है।
  • अब ऑनलाइन एग्जाम नहीं! AI नकल से परेशान दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था का फैसला
    दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था ACCA ने ऑनलाइन परीक्षाओं को बंद करने का फैसला किया है। संस्था का कहना है कि AI टूल्स की वजह से रिमोट एग्जाम्स में नकल को कंट्रोल करना अब बेहद मुश्किल हो गया है। कोविड के दौरान शुरू की गई ऑनलाइन इनविजिलेशन व्यवस्था अब “टिपिंग पॉइंट” पर पहुंच चुकी है। Financial Times की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च से ACCA की परीक्षाएं सिर्फ इन-पर्सन मोड में होंगी। ACCA मानती है कि तकनीक इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि मौजूदा सेफ्टी सिस्टम उससे पीछे छूट चुके हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »