Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से कर डाली Rs 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी!

स्कैमर्स ने पीड़ित के पास CBI ऑफिसर बनकर कॉल किया।

Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से कर डाली Rs 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी!

स्कैमर्स व्यक्तियों को अपना OTP शेयर करने के लिए बरगलाने के लिए कई अलग-अलग हथकंडे अपनाते हैं।

ख़ास बातें
  • 15 दिन तक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया।
  • पीड़ित को बताया गया कि उनके नाम से ड्रग की सप्लाई हो रही है।
  • मास्टरमाइंड की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट के केस अब काफी बढ़ गए हैं। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट की घटना सामने आ रही है। अब गुजरात के एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करके उससे 1 करोड़ रुपया लूट लिया गया। स्कैमर्स ने पीड़ित के पास CBI ऑफिसर बनकर कॉल किया। पीड़ित को बताया गया कि उनके नाम से ड्रग की सप्लाई हो रही है। 15 दिन तक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

गुजरात के सूरत में 90 साल के एक बुजुर्ग से स्कैमर्स ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। बुजुर्ग ने अपनी जीवनभर की कमाई इस ठगी में गंवा दी। रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के सूरत में यह घटना सामने आई है। पीड़ित एक ट्रेडर हैं जो स्टॉक मार्केट में पैसे लगाते हैं। डिप्टी कमिशनर भावेश रोजिया के अनुसार, पीड़ित के पास Whatsapp पर एक कॉल आता है। सामने वाला खुद को सीबीआई का अफसर बताता है और कहता है कि पीड़ित के नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा जा रहा था। पार्सल में ड्रग सप्लाई किया जा रहा था। 

15 दिन तक बुजुर्ग को इसी फेक कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया। पुलिस के अनुसार, पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो चीन में एक टीम के साथ मिले हुए थे। मुख्य आरोपी पार्थ गोपानी बताया गया है जिसके बारे में कहा है कि वह कम्बोडिया में छुपा हो सकता है। जिसके बारे में पुलिस अभी छानबीन कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित को डर दिखाया गया कि उसे और उसके परिवार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी डर के चलते पीड़ित ने स्कैमर्स के कहे अनुसार 1 करोड़ 15 लाख रुपये अकाउंट में ट्रांसफर करवा दिए। परिवार के अन्य लोगों को जब घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने सूरत के साइबर सेल में इसके बारे में जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 46 डेबिट कार्ड, एक व्हीकल, 4 अलग-अलग कंपनियों के रबर स्टाम्प, 9 मोबाइल फोन और 28 सिम कार्ड बरामद हुए।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL का दमदार परफॉर्मेंस, प्रति यूजर रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा
  2. iQOO Z11 के इंटरनेशनल वेरिएंट में मिल सकता है Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च: Bose ट्यूनिंग, ANC के साथ 40 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. YouTube के जिस फीचर के लिए लोग देते थें पैसे, अब फ्री यूजर्स भी उठाएंगे फायदा
  5. Vivo X Fold 6 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. इंडिया में AI इमेज का क्रेज! ChatGPT Images 2.0 में सबसे आगे भारतीय
  7. Moto G47 हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  8. Apple के iPhone हो सकते हैं महंगे, मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने का असर!
  9. 180 दिन की बैटरी वाला स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. Moto G37 और Moto G37 Power इंटरनेशनल मार्केट में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »