गुजरात के एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करके उससे 1 करोड़ रुपया लूट लिया गया। स्कैमर्स ने CBI ऑफिसर बनकर कॉल किया और कहा कि उनके नाम से चीन में ड्रग की सप्लाई हो रही है। 15 दिन तक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया। परिवार को घटना का पता चला तो साइबर सेल में शिकायत की जिसके बाद 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए। मास्टरमाइंड की तलाश अभी भी जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने डिजिटल अरेस्ट को अपने 'मन की बात' (Mann ki Baat) पॉडकास्ट का हिस्सा बनाया है। पीएम मोदी ने अपने मंथली रेडियो कार्यक्रम के 115 वें एपिसोड में देशवासियों को 'डिजिटल अरेस्ट' को लेकर जागरूक किया और साइबर फ्रॉड से बचने के लिए 'रुको-सोचो-एक्शन लो' का मंत्र भी दिया।