• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 'धनतेरस सिर्फ सोना चांदी खरीदना नहीं है!' जानें क्या कहा आनंद महिंद्रा ने त्यौहार के बारे में

'धनतेरस सिर्फ सोना-चांदी खरीदना नहीं है!' जानें क्या कहा आनंद महिंद्रा ने त्यौहार के बारे में

धनतेरस पर आनंद महिंद्रा ने सभी को शुभकामनाएं दीं और इसका असल अर्थ भी समझाया।

'धनतेरस सिर्फ सोना-चांदी खरीदना नहीं है!' जानें क्या कहा आनंद महिंद्रा ने त्यौहार के बारे में

आनंद महिंद्रा ने धनतेरस के मौके पर दिया अपना खास संदेश

ख़ास बातें
  • Twitter पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने अपना मैसेज दिया
  • उन्होंने कहा कि सोना चांदी ही असली धन नहीं है
  • पोस्ट को काफी लोगों ने लाइक भी किया
विज्ञापन
भारत त्यौहारों का देश है और कल भारत का सबसे बड़ा त्यौहार दिवाली है। जिसकी शुरुआत धनतेरस से हो चुकी है। धनतेरस पर पुराने समय से मान्यता चली आ रही है कि इस दिन सोना-चांदी या अन्य किसी कीमती धातु को खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। लोग इस मौके पर जमकर सोना-चांदी की बनी चीजें खरीदते हैं। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी धनतेरस के अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए अपना एक मैसेज दिया है। 

धनतेरस के अवसर पर आनंद महिंद्रा ने अपना खास संदेश सोशल मीडिया पर शेयर किया। Twitter पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि असल में धनतेरस क्या है। क्या सोना-चांदी खरीदना ही इसका महत्व है या कुछ और? आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट में काफी गहरी बात कही। उन्होंने कहा कि केवल सोना-चांदी खरीदना ही धनतेरस नहीं है। 

अपने पोस्ट में बधाई संदेश देते हुए उन्होंने लिखा, 'आपके घर में..धन की बरसात हो, संकटों का नाश हो, शान्ति का वास हो। लेकिन हमें यह भी सोचना चाहिए कि धन का सही अर्थ क्या है। सिर्फ सोना या चांदी ही नहीं बल्कि मन की शांति, सभी के लिए सद्भावना और दूसरों की सेवा करना। यही है असली सोना-चाँदी।धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ!

धनतेरस पर आनंद महिंद्रा ने सभी को शुभकामनाएं दीं और इसका असल अर्थ भी समझाया। इस पर उनके चाहने वालों के बहुत से कमेंट्स भी आए। पोस्ट को काफी लाइक किया गया। आनंद महिंद्रा अपने सोशल मीडिया जैसे ट्विटर आदि पर काफी एक्टिव भी रहते हैं। खास मौकों पर वह अपना संदेश जरूर देते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »