• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • घर पर मात्र 2000 रुपये में बना डाला एयर प्यूरीफायर, वायु प्रदूषण को 380 से ले गया 50 से भी नीचे

घर पर मात्र 2000 रुपये में बना डाला एयर प्यूरीफायर, वायु प्रदूषण को 380 से ले गया 50 से भी नीचे

दिल्ली निवासी ने वायु प्रदूषण का एक अनोखा समाधान खोज निकाला है, जिसकी पोस्ट Reddit पर की है।

घर पर मात्र 2000 रुपये में बना डाला एयर प्यूरीफायर, वायु प्रदूषण को 380 से ले गया 50 से भी नीचे

Photo Credit: Reddit/shukrant25

एयर प्यूरिफायर कमरे में वायू प्रदूषण को कम करता है।

ख़ास बातें
  • एयर प्यूरिफायर 15 मिनट से भी कम में AQI को 380 से 50 से नीचे ला सकता है।
  • एयर प्यूरिफायर को महज 2,000 रुपये के बजट में तैयार किया गया है।
  • एयर प्यूरिफायर में 150 मिमी का एग्जॉस्ट फैन, फिल्टर और स्विच लगाए गए।
विज्ञापन

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच जाता है। दिल्ली का हालिया वायु प्रदूषण भी अब कुछ इसी प्रकार है जो कि नागरिकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। नागरिकों को प्रदूषण के कोहरे में अपना जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है। कई लोगों के लिए हाई AQI लेवल रोजमर्रा का हिस्सा बन गया है, लेकिन अब दिल्ली निवासी ने इसका एक अनोखा समाधान खोज निकाला है, जिसकी पोस्ट Reddit पर की है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति ने बहुत साधारण और किफायती चीजों का उपयोग करके एक DIY एयर प्यूरीफायर बनाकर तैयार किया और Reddit पर एक पोस्ट में उसकी पूरी जानकारी दी। पोस्ट में बताया गया कि इसने बस कुछ ही मिनटों में एयर क्वालिटी इंडेक्स को बहुत तेजी से कम कर दिया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि "मैंने 2 हजार रुपये में अपना निजी एयर प्यूरीफायर तैयार किया।"

Latest and Breaking News on NDTV

DIY प्यूरीफायर में किन चीजों का हुआ उपयोग

DIY प्यूरीफायर में 150 मिमी का एग्जॉस्ट फैन, ऑनलाइन खरीदे गए फिल्टर, स्विच, रेगुलेटर और वायर जैसे बेसिक इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स का उपयोग किया गया। इन घरेलू डिवाइस को बनाने में करीब 2,000 रुपये का खर्च आया।

रेडिट यूजर ने बताया कि यह एयर प्यूरीफायर फैन को कम से कम स्पीड पर चलाने पर भी 15 मिनट से भी कम समय में AQI को 380 से 50 से नीचे ला सकता है। इस सिस्टम की टेस्टिंग के दौरान बैकग्राउंड में एक अन्य एयर प्यूरीफायर को रेफ्रेंस सेंसर के तौर पर इस्तेमाल किया गया, जिससे पता चला कि यह DIY सेटअप बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इस घरेलू डिवाइस को ऑनलाइन काफी लोगों ने पसंद किया और ध्यान आकर्षित किया है, खासकर दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए इसे पसंद किया गया।

रेडिट पर यह पोस्ट वायरल हुआ तो अन्य यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की। कई यूजर्स ने इस घर में तैयार एयर प्यूरीफायर की क्रिएटिविटी और प्रैक्टिकैलिटी की तरीफ की।

एक यूजर ने कमेंट किया कि "कृपया दिल्ली में कहीं एक वर्कशॉप के लिए मिलते हैं, OP। यह बहुत ही बढ़िया है।"

एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि "अगर सच कहूं तो यह एक शानदार चीज है, इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर किया जाए, हर कोई सीखेगा कि यह कैसे किया जा सकता है।"

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि "शानदार काम, भाई। सभी को इसकी जरूरत है, मुझे लगता है कि हर कोई इसे अफोर्ड कर सकता है। खासकर अब दिल्ली में यह अनिवार्य होना चाहिए।"
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Delhi Air Quality, Delhi AQI, DIY Air Purifier, DIY Purifier
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 Lite लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Artemis II Launch: जानें NASA के SLS रॉकेट की ताकत, जिससे आज शुरू होगा नया Moon मिशन
  3. Ray-Ban Meta Optics Styles लॉन्च, 12MP कैमरा के साथ धांसू AI फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट
  5. Oracle layoffs: एक Email, और 30 हजार नौकरियां खत्म! 12 हजार भारत से
  6. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, जानें पूरा ऑफर
  7. HMD जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन? लीक हुई Crest 2 Pro की डिटेल्स
  8. देसी WhatsApp राइवल Arattai में नया फीचर, फोटो से बनेंगे स्टिकर
  9. ड्राइविंग के दौरान चैट होगी और आसान, आ रहा है WhatsApp CarPlay ऐप!
  10. Instagram पर पैसे देने वाले चोरी-छिपे देख सकेंगे Story? पेड सब्सक्रिप्शन ला रहा है Meta
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »