OnePlus जल्द ही भारतीय बाजार में OnePlus Nord 6 को लॉन्च करने वाला है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Nord 6 में 50MP कैमरा होगा।
OnePlus जल्द ही भारतीय बाजार में OnePlus Nord 6 को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च होने से पहले ही ब्रांड ने स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में खुलासा किया है। अब कंपनी ने OnePlus Nord 6 के कैमरा कॉन्फिगरेशन की पुष्टि कर दी है। इसके अलावा एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हुई है, जिसमें स्मार्टफोन की इनग्रेस प्रोटेक्शन (IP) रेटिंग का खुलासा हुआ है। आइए OnePlus Nord 6 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus Nord 6 भारतीय बाजार में 7 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे लॉन्च होने वाला है। यह फोन भारत में ई-कॉमर्स साइट अमेजन के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा। कंपनी ने हाल ही में पुष्टि की है कि भारत में इसकी कीमत 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच होगी।
OnePlus ने X पर एक पोस्ट में खुलासा किया कि OnePlus Nord 6 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 2x जूम ड्यूल-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और मल्टी-फोकस सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी लिटिया प्राइमरी कैमरा होगा। प्राइमरी कैमरे के साथ 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलेगा। वहीं Nord 6 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का मल्टी-फोकस फ्रंट कैमरा होगा। यह फोन प्राइमरी रियर कैमरे से 4K/60 fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर पाएगा। इसके अलावा अमेजन पर नॉर्ड 6 की माइक्रोसाइट से पता चला है कि यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस होगा।
OnePlus Nord 6 में 1.5K AMOLED सनबर्स्ट एचडीआर फ्लैट डिस्प्ले होगी, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2 निट की न्यूनतम ब्राइटनेस और 3,840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट होगा। टचस्क्रीन में एक्वा टच 2.0 होगा, जिससे यूजर्स गीली उंगलियों से भी फोन का उपयोग कर पाएंगे। Nord 6 में क्वालकॉम ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 835 जीपीयू दिया जाएगा। इस फोन में 12GB तक एलपीडीडीआर5x रैम और 256 GB तक यूएफएस 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 9,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 80W सुपरवीओओसी वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999