5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 Lite लॉन्च, जानें सबकुछ

Lava Bold N2 Lite आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है।

5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 Lite लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Lava

Lava Bold N2 Lite में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Lava Bold N2 Lite में 6.75 इंच की HD+ Notchडिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Bold N2 Lite में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Lava Bold N2 Lite के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Lava ने भारतीय बाजार में Lava Bold N2 Lite लॉन्च कर दिया है। Bold N2 Lite के रियर में 13 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Bold N2 Lite में 6.75 इंच की HD+ Notch डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Lava Bold N2 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lava Bold N2 Lite Price

Lava Bold N2 Lite के 3GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,399 रुपये है। यह फोन निलगिरी ब्लू और कोलर गोल्ड में उपलब्ध है। कूपन ऑफर से 400 रुपये बचत हो रही है। वहीं स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत दो डिवाइस खरीदने पर 500 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इन ऑफर के बाद प्रभावी कीमत 6,499 रुपये हो जाएगी। Lava Bold N2 Lite बिक्री के लिए 10 अप्रैल, 2026 को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध होगा।

Lava Bold N2 Lite Specifications

Lava Bold N2 Lite में 6.75 इंच की HD+ Notchडिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इस फोन में ऑक्टा कोर UNISOC 9863A प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर से लैस किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 गो पर काम करता है। इस फोन में 3GB+3GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Bold N2 Lite के रियर में 13 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4G, वाई-फाई, ब्लूटथ 4.2, ड्यूल सिम सपोर्ट, ओटीजी और 3.5 मिमी जैक दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 164.96 मिमी, चौड़ाई 76.1 मिमी, मोटाई 8.8 मिमी और वजन 192 ग्राम है। अन्य फीचर्स में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, बैटरी सेवर मोड, कॉन्फ्रेंस कॉलिंग सपोर्ट दिया गया है। Lava ने Bold N2 Lite के लिए पूरे देश में फ्री होम सर्विस सपोर्ट शामिल किया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »