Delhi Metro का रिकॉर्ड! इस लाइन पर अब बिना ड्राइवर के चलती हैं ट्रेनें, जानें

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पूरी तरह से ड्राइवरलेस हो गई है। अब 29 ट्रेनों के ड्राइवरलेस केबिन के चलने से यात्रियों के लिए स्पेस बढ़ गया है।

Delhi Metro का रिकॉर्ड! इस लाइन पर अब बिना ड्राइवर के चलती हैं ट्रेनें, जानें

Photo Credit: DMRC/X

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पूरी तरह से ड्राइवरलेस हुई।

ख़ास बातें
  • दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पूरी तरह से ड्राइवरलेस हो गई है।
  • दिल्ली मेट्रो दुनिया के सिर्फ 7% मेट्रो नेटवर्क में शामिल हो गई है।
  • दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन करीब 37 किलोमीटर तक फैली हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पूरी तरह से ड्राइवरलेस हो गई है। अब 29 ट्रेनों के ड्राइवरलेस केबिन के चलने से यात्रियों के लिए स्पेस बढ़ गया है, जिससे यात्रियों का अनुभव बेहतर हुआ है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने कहा कि अटेंडेंट को धीरे-धीरे हटाया जाएगा, लेकिन फिलहाल वे हर 3-4 ट्रेनों के बीच मौजूद रहेंगे।

ड्राइवरलेस ऑपरेशन शुरू करके दिल्ली मेट्रो, दुनिया के सिर्फ 7 प्रतिशत मेट्रो नेटवर्क में शामिल हो गई है जहां ऑटोमेशन तौर पर ट्रेन चल रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, इससे इंसानी खामी कम होती है और ट्रेन सर्विस की उपलब्धता में सुधार होता है। ये ड्राइवरलेस ट्रेन डिपो में प्री-इंडक्शन चेक और पार्किंग को ऑटोमैटिक करती हैं, जिससे मानव ऑपरेटर पर वर्कलोड को बेहतर तरीके कम किया जाता है और ऑपरेशन को बेहतर किया जाता है।

मजेंटा लाइन करीब 37 किलोमीटर तक फैली हुई है जो कि जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन तक 25 स्टेशन को कवर करती है। पहली बार दिसंबर 2020 में ड्राइवरलेस ट्रेन ऑपरेशन शुरू हुआ था। इसी प्रकार की टेक्नोलॉजी नवंबर 2021 में पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) पर लागू की गई थी। शुरुआत में एक ट्रेन ऑपरेटर मेट्रो में रहा, लेकिन ट्रेन अब पूरी तरह से ऑटोमेशन में बदल गई हैं।

ड्राइवर के केबिन को हटाने के साथ-साथ री-डिजाइन ग्रैब पोल, खड़े होने के लिए ज्यादा स्पेस और सिक्योरिटी के लिए सीसीटीवी मॉनिटरिंग भी शामिल की गई है। रीयल-टाइम ट्रैक मॉनिटरिंग, एलसीडी डिस्प्ले के साथ डिजिटल रूट मैप और एलईडी बैकलाइटिंग से पैसेंजर की सिक्योरिटी और सुविधा को बढ़ाते हैं। एक लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग फीचर शुरू हुआ है जो कि यात्रियों के लिए रियल-टाइम की जानकारी प्रदान करती है। DMRC फेज IV के प्राथमिकता वाले कॉरिडोर के लिए ड्राइवरलेस ऑपरेशन के लिए 312 मेट्रो कोच (52 ट्रेनें) खरीदेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »