• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • दिल्ली मेट्रो में मोबाइल से चुटकी में मिलेगा टिकट! लॉन्च किया DMRC TRAVEL ऐप, ऐसे करें डाउनलोड

दिल्ली मेट्रो में मोबाइल से चुटकी में मिलेगा टिकट! लॉन्च किया DMRC TRAVEL ऐप, ऐसे करें डाउनलोड

DMRC TRAVEL App डाउनलोड करना बहुत आसान है। इसके लिए यूजर को अपने मोबाइल के ऑफिशिअल ऐप स्टोर पर जाना होगा।

दिल्ली मेट्रो में मोबाइल से चुटकी में मिलेगा टिकट! लॉन्च किया DMRC TRAVEL ऐप, ऐसे करें डाउनलोड

दिल्ली मेट्रो ने DMRC TRAVEL नाम का मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • यह मोबाइल ऐप QR आधारित टिकट जेनरेट करेगा।
  • इसके लिए यूजर को अपने मोबाइल के ऑफिशिअल ऐप स्टोर पर जाना होगा।
  • हालांकि अभी यह iOS प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो ने मोबाइल ऐप DMRC TRAVEL लॉन्च किया है जिससे दिल्ली मेट्रो में सफर करना अब और भी आसान हो जाएगा। इस मोबाइल ऐप के माध्यम से यात्री बिना किसी परेशानी के, बहुत ही आसानी से टिकट ले पाएंगे। यह मोबाइल ऐप QR आधारित टिकट जेनरेट करेगा जिसे दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के अंदर कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। आइए इसके बारे में और अधिक जानकारी आपको बताते हैं। 

दिल्ली मेट्रो ने DMRC TRAVEL नाम का मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी डॉ विकास कुमार ने इसे बीते दिन औपचारिक रूप से लॉन्च किया। ऐप की खूबी ये है कि अब यात्री अपने स्मार्टफोन के माध्यम से मेट्रो का टिकट खरीद सकेंगे। इससे उन्हें न तो लाइन में लगना पड़ेगा और न ही वेंडिंग मशीन से टिकट निकालने की जरूरत होगी। जिसके कारण यात्रियों का काफी समय बच सकेगा। 

DMRC TRAVEL App में कई तरह के पेमेंट ऑप्शन यूजर को मिल जाते हैं जिसमें UPI, क्रेडिट कार्ड, वॉलेट आदि शामिल हैं। यानि कि टिकट के लिए पेमेंट भी आसानी से की जा सकेगी। इसके अलावा इस ऐप में कई फीचर्स दिए गए हैं जैसे ट्रैवल प्लानर, फेयर केल्कुलेटर, स्टेशन की जानकारी, स्मार्ट कार्ड रीचार्ज आदि। साथ ही ऐप आपके शुरुआती स्टेशन से आखिरी स्टेशन तक की पूरी जानकारी आपको देगा। ट्रांजैक्शन हिस्ट्री भी इसमें मौजूद रहेगी, और यूजर उसी यात्रा के लिए रिटर्न टिकट भी खरीद सकेगा। 
 

How to download DMRC TRAVEL App

DMRC TRAVEL App डाउनलोड करना बहुत आसान है। इसके लिए यूजर को अपने मोबाइल के ऑफिशिअल ऐप स्टोर पर जाना होगा। जहां से इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि अभी यह iOS प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं हो पाया है। लेकिन जल्द ही यह iOS पर भी उपलब्ध हो जाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »