• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • हॉटस्टार पर सॉफ्ट पोर्न दिखाया जा रहा है? केंद्र सरकार को जांच करने के निर्देश

हॉटस्टार पर सॉफ्ट पोर्न दिखाया जा रहा है? केंद्र सरकार को जांच करने के निर्देश

हॉटस्टार पर सॉफ्ट पोर्न दिखाया जा रहा है? केंद्र सरकार को जांच करने के निर्देश
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र से कहा है कि वह इन आरोपों की जांच करे कि स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सहायक हॉटस्टार डॉट कॉम द्वारा संचालित वेबसाइट से सॉफ्ट पोर्नोग्राफी समेत आपत्तिजनक सामग्री डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराई जा रही है और अगर ऐसा हो रहा है तो वह उपयुक्त कार्रवाई करे।

न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की पीठ ने स्टार इंडिया और उसकी सहायक नोवी डिजिटल इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किये इस संबंध में उनसे इन आरोपों के बारे में जवाब मांगा है कि वे एक अवैध इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (आईपीटीवी) वितरण प्लेटफॉर्म अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग दिशा-निर्देशों का पालन किए बिना संचालित कर रहे हैं।

इन दो कंपनियों के अलावा अदालत ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से भी आईपीटीवी प्लेटफॉर्म वेबसाइट हॉटस्टार डॉटकॉम पर प्रदान की जा रही सामग्री का कथित तौर पर नियमन नहीं करने के लिए जवाब मांगा।

अदालत ने मंत्रालयों को निर्देश दिया कि वे मुद्दे की जांच करें और अगर वेबसाइट हॉटस्टार डॉट कॉम के जरिए उपलब्ध कराई जा रही सामग्री आपत्तिजनक या प्रतिबंधित है तो कानून के अनुसार उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

अदालत का निर्देश अन-कैन्ड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर आया जिसमें आरोप लगाया गया कि दोनों कंपनियां एक-दूसरे से साठगांठ करके एक अवैध वितरण प्लेटफॉर्म संचालित कर रही है और लागू होने वाले कानूनों के तहत निर्धारित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करके हॉटस्टार आईपीटीवी प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध सामग्री प्रदान कर रही हैं।

यह दावा किया गया कि कंपनी का नियमन मंत्रालय द्वारा नहीं किया जा रहा है और वेबसाइट पर प्रदान की जा रही सामग्री बिना सेंसर के और उनके नियंत्रण के बिना है।

अन-कैन्ड मीडिया ने दावा किया कि कंपनियों द्वारा डाउनलोड के लिए आपत्तिजनक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »