राजधानी में पटाखों पर बैन धुएं में उड़ा, एयर क्वालिटी बहुत खराब

दिल्ली सरकार के बैन के बावजूद रात में पटाखे चलने से राजधानी के बहुत से हिस्सों में एयर क्वालिटी खराब हो गई

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2022 18:10 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली में मंगलवार को AQI सुबह 323 दर्ज किया गया है
  • PM 2.5 लेवल देश के स्टैंडर्ड से लगभग छह गुना अधिक था
  • पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने भी पटाखों पर बैन को हटाने से मना किया था

बैन के बावजूद रात में पटाखे चलने से दिल्ली के बहुत से हिस्सों में एयर क्वालिटी खराब हो गई

दिल्ली में मंगलवार को दिवाली के अगले दिन की सुबह एयर क्वालिटी 'बहुत खराब' थी। हालांकि, पिछले वर्षों की तुलना में पॉल्यूशन का लेवल कुछ कम था। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सोमवार को 312 पर था। यह पिछले चार वर्षों में सबसे कम था और पिछले सात वर्षों में दिवाली के दिन पर दूसरा सबसे बेहतर था।

हालांकि, बैन के बावजूद रात में पटाखे चलने से दिल्ली के बहुत से हिस्सों में एयर क्वालिटी खराब हो गई। दिल्ली में मंगलवार को AQI सुबह 323 पर था और PM 2.5 लेवल देश के स्टैंडर्ड से लगभग छह गुना अधिक था। दिल्ली के निकट गुरूग्राम, नोएडा और फरीदाबाद जैसे शहरों में भी एयर क्वालिटी 'बहुत खराब' थी। दिल्ली में पिछले वर्ष AQI को 382 दर्ज किया गया था। यह शून्य से 50 के बीच  'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मॉडरेट', 200 से 300 के बीच 'खराब' और 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' माना जाता है।  
Advertisement

दिल्ली सरकार ने पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं और स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के मद्देनजर पटाखों की स्टोरेज, बिक्री और चलाने पर प्रतिबंध लगाया था। इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने के साथ ही छह महीने की जेल का भी प्रावधान है। पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने भी पॉल्यूशन की वजह से पटाखों पर बैन को हटाने से मना कर दिया था। राजधानी में पिछले कई वर्षों से सर्दी के मौसम में पॉल्यूशन और घने कोहरे से दिल्ली को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने हाल ही में ग्रीन वॉर रूम शुरू किया है। इससे राजधानी में 24 घंटे एयर पॉल्यूशन की मॉनिटरिंग करने के साथ ही इससे निपटने की उपाय भी लागू किए जा सकेंगे।

यह एडवांस्ड ग्रीन वॉर रूम 24X7 पॉल्यूशन की मॉनिटरिंग करेगा। इससे संशोधित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) में तय किए गए जरूरी उपायों को लागू करने में भी मदद मिलेगी। इससे दिल्ली में पॉल्यूशन से जुड़े डेटा का एनालिसिस भी किया जा सकेगा। GRAP राजधानी और इसके निकट के क्षेत्रों में एयर पॉल्यूशन से निपटने के उपायों का एक सेट है। इसके उपायों को स्थिति की गंभीरता के अनुसार लागू किया जाता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.