पॉल्यूशन पर हमले के लिए दिल्ली सरकार ने शुरू किया ग्रीन वॉर रूम

इससे राजधानी में 24 घंटे एयर पॉल्यूशन की मॉनिटरिंग करने के साथ ही इससे निपटने की उपाय भी लागू किए जा सकेंगे

पॉल्यूशन पर हमले के लिए दिल्ली सरकार ने शुरू किया ग्रीन वॉर रूम

एडवांस्ड ग्रीन वॉर रूम 24X7 पॉल्यूशन की मॉनिटरिंग करेगा

ख़ास बातें
  • इससे संशोधित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान को लागू करने में मदद मिलेगी
  • दिल्ली सरकार ने पॉल्यूशन से निपटने के लिए एक्शन प्लान की घोषणा की है
  • व्हीकल्स की बड़ी संख्या पॉल्यूशन का प्रमुख कारण है
विज्ञापन
पिछले कई वर्षों से सर्दी के मौसम में पॉल्यूशन और घने कोहरे से दिल्ली को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने ग्रीन वॉर रूम शुरू किया है। इससे राजधानी में 24 घंटे एयर पॉल्यूशन की मॉनिटरिंग करने के साथ ही इससे निपटने की उपाय भी लागू किए जा सकेंगे।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि एडवांस्ड ग्रीन वॉर रूम 24X7 पॉल्यूशन की मॉनिटरिंग करेगा। इससे संशोधित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) में तय किए गए जरूरी उपायों को लागू करने में भी मदद मिलेगी। इससे दिल्ली में पॉल्यूशन से जुड़े डेटा का एनालिसिस भी किया जा सकेगा। GRAP राजधानी और इसके निकट के क्षेत्रों में एयर पॉल्यूशन से निपटने के उपायों का एक सेट है। इसके उपायों को स्थिति की गंभीरता के अनुसार लागू किया जाता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पॉल्यूशन का मुकाबला करने के लिए पिछले सप्ताह 15 प्वाइंट के विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की थी। 

ग्रीन वॉर रूम को Green Delhi ऐप से भी लिंक किया जाएगा। इससे कचरा जलाने जैसी पॉल्यूशन से जुड़ी शिकायतों को भेजा जा सकेगा। इसके बाद इन शिकायतों पर संबंधित डिपार्टमेंट की ओर से कार्रवाई होगी। दिल्ली सरकार ने बताया कि इस ऐप पर राजधानी के निवासियों की ओर से अभी तक 54,000 से अधिक शिकायतें मिली हैं। इनमें से लगभग 90 प्रतिशत का समाधान किया गया है।

पॉल्यूशन पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार ने 25 अक्टूबर से वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUC) नहीं रखने वाले व्हीकल्स को पेट्रोल पंप से फ्यूल नहीं मिलने का नियम भी बनाया है। राजधानी में लाखों व्हीकल्स बिना PUC के चल रहे हैं। ये व्हीकल्स पॉल्यूशन का एक बड़ा कारण हैं। हालांकि, PUC नहीं रखने वाले व्हीकल्स के लिए भारी जुर्माना भी लगाया जाता है। इसके बावजूद इसे लेकर बहुत से लोग लापरवाही करते हैं। राजधानी के पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा में फसलें कटने के बाद बची पराली को जलाने से भी धुआं फैलता है जिसका असर दिल्ली तक होता है। कुछ राज्य सरकारों ने पराली जलाने पर रोक लगाई है। हालांकि, इस बारे में किसानों का कहना है कि उनके पास पराली को निपटाने के लिए कोई सस्ता विकल्प नहीं है।  


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  4. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  9. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  10. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »