UP Board 10th-12th Result 2023 : इस दिन आ सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्‍ट, ऐसे करें ऑनलाइन चेक

UP Board 10th-12th Result 2023 : यूपी बोर्ड का रिजल्‍ट इसी महीने 27 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। अगर यह तारीख सही है, तो अगले गुरुवार को रिजल्‍ट आ सकता है।

UP Board 10th-12th Result 2023 : इस दिन आ सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्‍ट, ऐसे करें ऑनलाइन चेक

ऑनलाइन रिजल्‍ट चेक करने के लिए स्‍टूडेंट्स के पास अपना रोल नंबर और रोल कोड होना चाहिए। इसके बाद ही रिजल्‍ट चेक किया जा सकेगा।

ख़ास बातें
  • अगले कुछ दिनों में यूपी बोर्ड का रिजल्‍ट आ सकता है
  • रिजल्‍ट को ऑनलाइन चेक किया जा सकेगा
  • बोर्ड की ओर से इस बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है
विज्ञापन
UP Board 10th-12th Result 2023 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्‍ट अगले कुछ दिनों में जारी किया जा सकता है। यूपी बोर्ड की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों में एक अनुमानित तारीख बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्‍ट एकसाथ जारी किया जाएगा। रिजल्‍ट को ऑनलाइन चेक किया जा सकेगा। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यूपी बोर्ड का रिजल्‍ट इसी महीने 27 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। अगर यह तारीख सही है, तो अगले गुरुवार को रिजल्‍ट आ सकता है। इसे ऑनलाइन चेक किया जा सकेगा। रिजल्‍ट जारी होने के बाद स्‍टूडेंट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रिजल्‍ट देख सकेंगे। 

ऑनलाइन रिजल्‍ट चेक करने के लिए स्‍टूडेंट्स के पास अपना रोल नंबर और रोल कोड होना चाहिए। इसके बाद ही रिजल्‍ट चेक किया जा सकेगा। एमएमएस के जरिए भी रिजल्‍ट किया जा सकेगा। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की कॉपियों को चेक करने का काम 18 मार्च से शुरू हो गया था। करीब डेढ़ लाख टीचर इस काम में लगे थे। 

आमतौर पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे अलग-अलग दिन घोषित किए जाते हैं, लेकिन इस बार दोनों कक्षाओं का रिजल्‍ट एक ही दिन आ सकता है। अप्रैल में रिजल्‍ट के नतीजे आ जाना इसलिए भी अहम है, क्‍योंकि अबतक ऐसा महज दो बार हो पाया है। जल्‍द रिजल्‍ट जारी होने से स्‍टूडेंट्स को आगे की पढ़ाई पर फोकस करने के लिए काफी वक्‍त मिल जाएगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »