Blinkit, Zepto को मिल सकती है राहत, CCI की जांच होनी मुश्किल

CCI को इस सेगमेंट में कोई भी कंपनी दबदबे वाली स्थिति में नहीं दिखी है। इसके अलावा इन कंपनियों का बिजनेस मॉडल भी कॉम्पिटिशन का विरोधी नहीं दिखा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2024 21:16 IST
ख़ास बातें
  • CCI को इन कंपनियों के खिलाफ जांच के पर्याप्त कारण नहीं मिले हैं
  • हाल के क्विक कॉमर्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है
  • ई-कॉमर्स कंपनी की भी इस सेगमेंट में उतरने की तैयारी है

इन कंपनियों पर कम प्राइसिंग या भारी डिस्काउंट देकर कस्टमर्स को खींचने का आरोप था

पिछले कुछ वर्षों में क्विक कॉमर्स सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट की बड़ी कंपनियों Blinkit और Zepto के खिलाफ कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की जांच की आशंका कम हो गई है। CCI को इन कंपनियों के खिलाफ जांच के पर्याप्त कारण नहीं मिले हैं। 

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने NDTV Profit को बताया कि इस सेगमेंट में कोई भी कंपनी दबदबे वाली स्थिति में नहीं दिखी है। इसके अलावा इन कंपनियों का बिजनेस मॉडल भी कॉम्पिटिशन का विरोधी नहीं दिखा है। एक सूत्र ने कहा कि CCI ने क्विक कॉमर्स सेगमेंट की बड़ी कंपनियों के खिलाफ शिकायतों की समीक्षा की है और उसे जांच करने का कोई पर्याप्त कारण नहीं मिला है। CCI का मानना है कि यह एक नया सेगमेंट है शुरुआती स्तर पर जांच करने से इनोवेशन को नुकसान हो सकता है। 

हाल ही में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (AICPDF) ने CCI को लिखे एक पत्र में बताया था कि क्विक कॉमर्स से जुड़ी कंपनियां कम प्राइसिंग या भारी डिस्काउंट देकर कस्टमर्स को खींचने का प्रयास कर रही हैं। इसमें CCI से सामान्य डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स के हितों की सुरक्षा के लिए उपाय लागू करने का निवेदन किया गया था। बड़ी कंपनियों के लगभग चार लाख रिटेल डिस्ट्रीब्यूटर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले AICPDF ने इस पत्र में कहा था कि इस प्रकार के तरीकों से सामान्य डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स के लिए प्रतिस्पर्धा करना बहुत मुश्किल है। इस वर्ष क्विक कॉमर्स से जुड़ी कंपनियों की वार्षिक सेल्स छह अरब डॉलर से अधिक होने की संभावना है। मार्केट रिसर्च फर्म Datum Intelligence के अनुसार, इस मार्केट में जोमाटो के कंट्रोल वाली ब्लिंकिट की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत की है। 

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon को भी क्विक कॉमर्स सेगमेंट की कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। इससे निपटने के लिए एमेजॉन इस सेगमेंट में एंट्री कर सकती है। इसके लिए कंपनी की नई सर्विस 'Tez' लॉन्च करने की तैयारी है। इससे एमेजॉन को अपना बिजनेस बढ़ाने में आसानी हो सकती है। इसके लिए एमेजॉन स्टोर्स तैयार कर रही है। कंपनी ने इस सर्विस का बेंगलुरू में ट्रायल शुरू किया है। एमेजॉन की इस सर्विस में शुरुआत में ग्रॉसरी और प्रति दिन की जरूरतों का सामान शामिल हो सकता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.