Blinkit की 10 मिनट में एंबुलेंस की सर्विस ने बचाया मरीज का जीवन

हाल ही में इस सर्विस की शुरुआत गुरुग्राम से की गई थी। इसका लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में भरोसेमंद इमरजेंसी मेडिकल सहायता उपलब्ध कराना है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 मार्च 2025 18:46 IST
ख़ास बातें
  • इस सर्विस का उद्देश्य जल्द से जल्द मरीज तक एंबुलेंस पहुंचाने का है
  • ब्लिंकिट ने गुरूग्राम से क्विक-रिस्पॉन्स एंबुलेंस सर्विस की शुरुआत की थी
  • पिछले कुछ वर्षों में ब्लिंकिट की सर्विसेज तेजी से बढ़ी हैं

इस सर्विस की शुरुआत गुरूग्राम से हुई है। इसे जल्द ही अन्य शहरों में शुरू किया जाएगा

क्विक कॉमर्स सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल ब्लिंकिट ने हाल ही में 10 मिनट में एंबुलेंस की सर्विस शुरू की थी। इस सर्विस का उद्देश्य जल्द से जल्द मरीज तक एंबुलेंस पहुंचाने का है। ब्लिंकिट की इस सर्विस की मदद से हाल ही में एक मरीज को समय पर हॉस्पिटल पहुंचाया जा सका जिससे डॉक्टरों को उनका जीवन बचाने में सहायता मिली। 

इस बारे में डॉक्टर Manan Vora ने ऑनलाइन प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म LinkedIn पर एक पोस्ट में बताया कि Blinkit ने अपनी 10 मिनट में एंबुलेंस की सर्विस से एक जीवन बचाया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने AIIMS के डॉक्टर Deepak Agrawal का भी हवाला दिया, जिन्होंने इस सर्विस को देश में हेल्थकेयर में एक बड़ा बदलाव कहा है। डॉक्टर वोरा ने बताया कि मरीज को लेकर एंबुलेंस जल्द ही हॉस्पिटल पहुंच गई थी। इसके साथ ही एंबुलेंस में मरीज को हॉस्पिटल में पहुंचने से पहले जरूरी देखभाल भी उपलब्ध कराई गई थी। 
Advertisement

इस पोस्ट में बताया गया है कि इस मरीज को हॉस्पिटल पहुंचाने से पहले उनकी C-स्पाइन को हार्ड सर्वाइकल कॉलर के साथ स्टेबलाइज किया गया था और एयरवे क्लीयरेंस के लिए इमरजेंसी सक्शनिंग की गई थी। इसके अलावा मरीज को ऑक्सिजन सपोर्ट और जरूरी दवाएं भी दी गई थी। डॉक्टर वोरा ने कहा कि भारत में हॉस्पिटल पहुंचने से पहले इस स्तर की देखभाल कम मिलती है। हॉस्पिटल में मरीज उचित स्टेबलाइजेशन के बिना पहुंचते हैं जिससे जटिलाएं बढ़ जाती हैं। हालांकि, इसके साथ ही वोरा ने कहा कि यह जरूरी सर्विस तभी कारगर होगी जब यह सभी यूजर्स की पहुंच में और किफायती बनी रहे। 

ब्लिंकिट ने गुरूग्राम में क्विक-रिस्पॉन्स एंबुलेंस सर्विस की शुरुआत की थी। इसका लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में भरोसेमंद इमरजेंसी मेडिकल सहायता उपलब्ध कराना है। इस सर्विस की शुरुआत पांच एंबुलेंस से की गई थी। Blinkit के ऐप के जरिए एंबुलेंस की बुकिंग कराई जा सकेगी। इस सर्विस को जल्द ही अन्य शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में ब्लिंकिट ने लैपटॉप, प्रिंटर, मॉनिटर और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की सिर्फ 10 मिनटों में डिलीवरी की सर्विस शुरू करने की जानकारी दी थी। ब्लिंकिट की इस सर्विस में स्मार्टफोन्स और फीचर फोन्स की डिलीवरी भी शामिल होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स की 10 मिनट में डिलीवरी की सर्विस की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में की गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.