Bitcoin Price Today: बिटकॉइन की भारत में आज क्या है कीमत, जानें

मंगलवार को चीन से खबर आई थी कि चीनी सरकार ने वित्तीय संस्थानों और पेमेंट कंपनियों को क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन से संबंधित सर्विस प्रदान करने से बैन कर दिया है और निवेशकों को क्रिप्टो ट्रेडिंग के खिलाफ चेतावनी भी दी।

Bitcoin Price Today: बिटकॉइन की भारत में आज क्या है कीमत, जानें

Bitcoin की भारत में कीमत अब लगभग 33 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • Bitcoin समेत पूरी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में कल भारी गिरावट आई थी
  • क्रिप्टो मार्केट क्रैश होने के बाद आज सभी क्रिप्टो कॉइन्स में बढ़ोतरी
  • Bitcoin का भारत में लेटेस्ट प्राइस पहुंचा 33 लाख के पास
विज्ञापन
बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। दो दिनों से धीमी रफ्तार से गिर रही सभी करेंसी कल शाम अचानक लुड़क गई है और क्रिप्टो निवेशकों के लिए बुधवार ब्लैक फ्राइडे (Crypto Black Friday) बन गया। Bitcoin (BTC), Ethereum (ETH), Dogecoin (DOGE), Shiba Inu (SHIB), लाइटकॉइन (Litecoin) समेत सभी क्रिप्टो कॉइन्स सर के बल गिर गए। हालांकि अब मार्केट बाउंस बैक कर रही है और ज्यादातर क्रिप्टो की कीमत ऊपर चड़ रही है। खबर लिखने तक बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin Price in India) लगभग 33 लाख रुपये थी। वहीं, इथेरियम की कीमत (Ethereum Price in India) लगभग 2.3 लाख रुपये और डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin Price in India) 30 रुपये के आसपास दिखाई दे रही थी। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के क्रैश (Cryptocurrency Market Crash) होने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं।

भारतीय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज WazirX के अनुसार, खबर लिखने तक Bitcoin (BTC) की भारत में कीमत 33 लाख रुपये के आसपास चल रही थी। बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के क्रैश होने के बाद अब सभी क्रिप्टोकरेंसी अपनी कुछ दिनों पहले की कीमतों पर वापस आ रहे हैं। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि आने वाले दिनों में मार्केट तेज़ी देखेगा या वापस गिरावट। खबर लिखने तक Ethereum (ETH) की भारत में कीमत लगभग 2.3 लाख रुपये और Dogecoin (DOGE) की भारत में कीमत 30 रुपये के आसपास दिखाई दे रही थी। इसके अलावा, Ripple (XRP) की भारत में कीमत 97.5 रुपये के आसपास थी।

बुधवार को Bitcoin की कीमत में लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इस साल अप्रैल में Bitcoin ने ऑल टाइम हाई हासिल किया था, जो 64,800 डॉलर (लगभग 51 लाख रुपये) था। निश्चित तौर पर कल बिटकॉइन निवेशकों के लिए काला दिन था, लेकिन आज क्रप्टो बाज़ार वापस चढ़ाव देख रहा है।

बता दें कि मंगलवार को चीन से खबर आई थी कि चीनी सरकार ने वित्तीय संस्थानों और पेमेंट कंपनियों को क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन से संबंधित सर्विस प्रदान करने से बैन (China Banned Cryptocurrency Payments) कर दिया है और निवेशकों को क्रिप्टो ट्रेडिंग (Crypto Trading) के खिलाफ चेतावनी भी दी है। ऐसे में अब चीन के बैंक और ऑनलाइन पेमेंट चैनल जैसे संस्थान ग्राहकों को क्रिप्टोकरेंसी में रजिस्ट्रेशन, ट्रेडिंग, सेटलमेंट और क्लीयरिंग जैसी सर्विस प्रदान नहीं कर सकते। यह भी कल मार्केट क्रैश होने का एक बड़ा कारण हो सकता है।

इसके अलावा, हाल ही में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) ने भी अपने ट्वीट के जरिए मार्केट में काफी कंफ्यूज़न पैदा की। पहले मस्क ने ट्वीट कर घोषित किया कि उनकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla भुगतान के रूप में Bitcoin लेगी और एक हफ्ते से भी कम समय में उन्होंने इस फैसले से यू-टर्न ले लिया और ट्वीट किया कि पर्यावरणीय प्रभाव की वजह से कंपनी फिलहाल बिटकॉइन नहीं लेगी। इसके बाद उन्होंने Dogecoin निर्माता के साथ मिलकर एनर्जी आर्किटेक्चर को बेहतर और कुशल बनाने की बात की, जिससे निवेशकों की रूची डॉजकॉइन की तरफ बढ़ने लगी। इसी तरह एलन के एक के बाद एक ट्वीट के साथ निवेशकों की दुविधा बढ़ गई और कहीं न कहीं मार्केट के क्रैश होने के कई कारणों में से एक कारण यह भी हो सकता है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »