Insta Maid: 15 मिनट में घर पहुंचेगी 'मेड!' Urban Company की नई सर्विस, सोशल मीडिया पर बवाल

होम सर्विस उपलब्ध करवाने वाली फर्म अर्बन कंपनी ने अपनी नई सर्विस Insta Maids की घोषणा की है

Insta Maid: 15 मिनट में घर पहुंचेगी 'मेड!' Urban Company की नई सर्विस, सोशल मीडिया पर बवाल

Photo Credit: Unsplash

होम सर्विस उपलब्ध करवाने वाली फर्म अर्बन कंपनी (Urban Company) ने अपनी नई सर्विस की घोषणा की है

ख़ास बातें
  • 15 मिनट के भीतर एक 'मेड' यानी कामवाली करवाएगी उपलब्ध
  • क्लीनिंग, कुकिंग, और मॉपिंग जैसी सर्विसेज देगी मेड
  • सिर्फ 49 रुपये प्रति घंटा की कीमत पर लॉन्च हुई सर्विस
विज्ञापन
होम सर्विस उपलब्ध करवाने वाली फर्म अर्बन कंपनी (Urban Company) ने अपनी नई सर्विस की घोषणा की है जिसमें वह 15 मिनट के भीतर एक 'मेड' यानी कामवाली उपलब्ध करवाएगी। कंपनी ने सर्विस का नाम इंस्टा मेड (Insta Maids) रखा है। ये इंस्टा मेड्स यूजर के घर पर क्लीनिंग, कुकिंग, और मॉपिंग जैसी सर्विसेज देंगी, वो भी सिर्फ 49 रुपये प्रति घंटा की कीमत पर!

Urban Company की यह Insta Maids सर्विस अभी सिर्फ प्रयोगात्मक तौर पर चालू की गई है। यह फिलहाल मुंबई में लागू की गई है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल (X) पर इसकी जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि इंस्टा मेड पार्टनर्स को फ्री हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा, और लाइफ और एक्सिडेंटल कवरेज भी मिलेगी। X पोस्ट में कंपनी ने कहा, 'अर्बन कंपनी में, हम अपने सर्विस पार्टनर्स की भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इस नई सर्विस में भागीदार 150-180 रुपये प्रति घंटे कमाते हैं, साथ ही मुफ़्त हेल्थ इंश्योरेंस और ऑन द जॉब जीवन और दुर्घटना बीमा भी मिलता है। 132 घंटे प्रति माह (22 दिन x 6 घंटे प्रतिदिन) काम करने वाले भागीदारों को कम से कम 20,000 रुपये प्रति माह की आय दी जाती है।'

कंपनी ने कहा है कि 49 रुपये प्रतिघंटा ऑफर कस्टमर्स के लिए एक सीमित समय के लिए है। जैसे ही सर्विसेज बढ़ेंगी कीमतों में सुधार किया जाएगा ताकि पार्टनर्स के लिए एक सुचारू आय सुनिश्चित की जा सके, साथ ही कस्टमर्स के लिए भी सर्विसेज पहुंच में रहें। 

जब से कंपनी ने इस सर्विस की घोषणा की है, इंटरनेट पर इसे लेकर एक बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने कंपनी की इस सर्विस का स्वागत किया है। जबकि कई यूजर्स ने इस पर विरोध जताया है। यूजर्स ने सर्विस के नाम में मेड शब्द का इस्तेमाल करने पर भी आपत्ति जताई है। एक यूजर ने कहा कि भारत जैसे देश को इस सर्विस बहुत ज्यादा जरूरत है। यहां भारी संख्या में डिमांड है और उतनी ही ज्यादा सप्लाई भी उपलब्ध है। 
 

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है। इनोवेशन के नाम पर लेबर का शोषण करने की कोशिश है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कंपनी से कुछ बेहतर की उम्मीद थी। हालांकि इस सर्विस की घोषणा के बाद लाखों यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। अब देखना होगा कि कंपनी अपनी सर्विस के तहत मार्केट में इसे लागू करने में कितनी कामयाब हो पाती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »