दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल 5 जुलाई को लॉन्च करेगी बजाज ऑटो

मोटरसाइकिल के मार्केट में यह एक बड़ा बदलाव ला सकती है। कंपनी ने बताया कि इसके लॉन्च पर रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर Nitin Gadkari भी मौजूद होंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जून 2024 18:53 IST
ख़ास बातें
  • मोटरसाइकिल के मार्केट में यह एक बड़ा बदलाव ला सकती है
  • बजाज ऑटो की CNG थ्री-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है
  • इस वर्ष कंपनी 400 cc वाली सिंगल सिलेंडर Pulsar भी पेश कर सकती है

यह मोटरसाइकिल 100-150 cc के सेगमेंट में होगी

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Bajaj Auto की CNG मोटरसाइकिल 5 जुलाई को लॉन्च होगी। इसमें CNG और पेट्रोल के लिए दो फ्यूल टैंक हो सकते हैं। मोटरसाइकिल के मार्केट में यह एक बड़ा बदलाव ला सकती है। कंपनी ने बताया कि इसके लॉन्च पर रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर Nitin Gadkari भी मौजूद होंगे। 

कंपनी ने CNG मोटरसाइकिल के लॉन्च के लिए भेजे गए मीडिया इनवाइट में एक टीजर इमेज दी है। इसमें यह फ्लैट सिंगल सीट में दिख रही है। बजाज ऑटो का कहना है कि इसे चलाने की कॉस्ट पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत तक कम होगी। कंपनी की CNG थ्री-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है। यह मोटरसाइकिल 100-150 cc के सेगमेंट में होगी। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि कंपनी की CNG मोटरसाइकिल में दो फ्यूल टैंक हो सकते हैं। इनमें से एक पेट्रोल और अन्य CNG के लिए होगा। इसकी मोटर दोनों प्रकार के फ्यूल पर चलने के लिए कम्पैटिबल होगी। हालांकि, इसका प्राइस पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स से अधिक हो सकता है। इसका कारण इसकी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी है। 
Advertisement

इस वर्ष कंपनी 400  cc वाली सिंगल सिलेंडर Pulsar भी पेश कर सकती है। कंपनी के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट लॉन्च किया गया है। इसे Chetak 2901 कहा जा रहा है। इसका प्राइस 95,998 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसे White, Lime Yellow, Azure Blue, Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इसकी ARAI रेंज 120 किलोमीटर से अधिक की है। इसे खरीदने वाले कस्टमर्स के पास TecPac के साथ इसके फीचर्स को अपग्रेड करने का भी विकल्प होगा। TecPac से हिल होल्ड, रिवर्स, स्पोर्ट और इकोनॉमी मोड्स और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। Chetak 2901 में कलर्ड डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ट्यूबलेस टायर्स के साथ एलॉय व्हील्स हैं।  बजाज ऑटो ने मार्च में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन पेश किया था। इसमें नए फीचर्स दिए गए हैं। इसकी रेंज भी बढ़ाई गई थी। कंपनी ने बताया था कि उसने मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ोतरी के लिए सप्लाई चेन में भी सुधार किया हैकंपनी ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के डीलरशिप नेटवर्क को भी बढ़ाने की योजना बनाई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.