• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ऑटोमोबाइल कंपनियों ने की वर्ष की जोरदार शुरुआत, जनवरी में बिकी लगभग 4 लाख कारें

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने की वर्ष की जोरदार शुरुआत, जनवरी में बिकी लगभग 4 लाख कारें

बड़ी कार मेकर्स में शामिल Maruti Suzuki की सेल्स लगभग 15.5 प्रतिशत बढ़कर 1,99,364 यूनिट्स की रही। कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,72,535 यूनिट्स बेची थी

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने की वर्ष की जोरदार शुरुआत, जनवरी में बिकी लगभग 4 लाख कारें

अधिकतर कार मेकर्स की सेल्स में जनवरी में बढ़ोतरी हुई है

ख़ास बातें
  • Tata Motors की जनवरी में सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ी है
  • Maruti Suzuki की सेल्स लगभग 15.5 प्रतिशत बढ़कर 1,99,364 यूनिट्स की रही
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
देश की ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए इस वर्ष की अच्छी शुरुआत हुई है। इनमें से अधिकतर कंपनियों ने जनवरी में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में ग्रोथ दर्ज की है। जनवरी में लगभग चार लाख कारों की बिक्री हुई है। बड़ी कार मेकर्स में शामिल Maruti Suzuki की सेल्स लगभग 15.5 प्रतिशत बढ़कर 1,99,364 यूनिट्स की रही। कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,72,535 यूनिट्स बेची थी।  

Tata Motors की जनवरी में सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने पिछले महीने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सहित 54,033 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले वर्ष की समान अवधि में इसकी बिक्री 48,289 यूनिट्स थी। टाटा मोटर्स का पैसेंजर व्हीकल्स का एक्सपोर्ट भी बढ़ा है। जनवरी में कंपनी ने 400 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले लगभग 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले कुछ महीनों में टाटा मोटर्स ने Harrier, Nexon और Safari के अपडेटेड वर्जन लॉन्च किए हैं। इससे कंपनी की ग्रोथ में बड़ा योगदान है। EV के सेगमेंट में कंपनी की ग्रोथ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 69 प्रतिशत रही है। हाल ही में इसने Punch का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था। इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में लगभग 85 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ यह पहला स्थान पर है। 

दक्षिण कोरिया की Hyundai Motor की जनवरी में होलसेल्स लगभग 8.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 67,615 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 62,276 यूनिट्स बेची थी। देश में ह्युंडई की सेल्स 92 प्रतिशत बढ़कर 24,609 यूनिट्स पर पहुंच गई। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 12,835 यूनिट्स बेची थी। 

Honda Cars की जनवरी में सेल्स 10 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 8,681 यूनिट्स की रही है। कंपनी के एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी हुई है। इसने जनवरी में 4,531 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। कंपनी की ग्रोथ में पिछले वर्ष लॉन्च की गई SUV Elevate का बड़ा योगदान है। पिछले वर्ष सितंबर में कंपनी ने Elevate को लॉन्च किया था। इसकी प्रत्येक महीने में औसत बिक्री 4,000 यूनिट्स से अधिक की है। होंडा कार्स ने पिछले वर्ष जनवरी में 7,821 यूनिट्स बेची थी। पिछले कुछ महीनों में होंडा कार्स को Elevate ने सेल्स बढ़ाने में मदद की है।  हाल ही में होंडा कार्स ने Elevate का प्राइस 58,000 रुपये तक बढ़ाया था। इसका शुरुआती प्राइस 11.58 लाख रुपये का है। इसके टॉप-एंड डुअल-टोन वेरिएंट का प्राइस बढ़कर 16.48 लाख रुपये हो गया है। कॉम्पैक्ट SUV Elevate में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर का DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  8. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »