आज से ATM से पैसे निकालना हुआ महंगा, RBI ने बढ़ाया चार्ज, जानें क्या-क्या बदला?

ATM यूज करने वाले हर यूजर को हर महीने कुछ ट्रांजैक्शन फ्री मिलते हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 मई 2025 21:20 IST
ख़ास बातें
  • ATM में कुछ फ्री यूसेज में कोई बदलाव नहीं
  • इन लिमिट्स के बाद हर कैश विद्ड्रॉल पर अब 23 रुपये लगेगा
  • लिमिट खत्म होने पर पहले 21 रुपये चार्ज था
अगर आप अक्सर ATM से पैसे निकालते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लागू किए गए नए नियमों के मुताबिक, 1 मई 2025 से ATM से कैश निकालना पहले से महंगा हो गया है। अब फ्री लिमिट पार होने के बाद हर एक ट्रांजैक्शन पर 21 रुपये की बजाय 23 रुपये चार्ज देना होगा। यानी दो रुपये का सीधा इजाफा। ये नया नियम सभी बैंकों, व्हाइट-लेबल एटीएम ऑपरेटरों और कैश रीसायकल मशीन (CRM) पर भी लागू होगा। RBI का कहना है कि बढ़ती ऑपरेशनल कॉस्ट और सर्विस क्वालिटी बनाए रखने के लिए यह बदलाव जरूरी था। नीचे हम आपको इससे जुड़ी सभी जानकारियां दे रहे हैं।
 

क्या बदलेगा और किसे असर पड़ेगा?

ATM यूज करने वाले हर यूजर को हर महीने कुछ ट्रांजैक्शन फ्री मिलते हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • अपने बैंक के एटीएम पर: महीने में 5 फ्री ट्रांजैक्शन (कैश और नॉन-कैश दोनों)
  • दूसरे बैंक के एटीएम पर: मेट्रो शहरों में 3 फ्री ट्रांजैक्शन, नॉन-मेट्रो में 5 फ्री

इन लिमिट्स के बाद हर कैश विड्रॉल पर अब 23 रुपये लगेगा, जो पहले 21 रुपये था। यानी अगर आप महीने में 7 बार एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो आखिरी 2 ट्रांजैक्शन पर आपको 46 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा।
 

कैश रीसायकल मशीन और डिजिटल ऑप्शन

जो यूजर बैंक ब्रांच की जगह ATM या CRM का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें ये बदलाव सीधे प्रभावित करेगा। कैश रीसायकल मशीन (CRM) से कैश विड्रॉल पर भी यही चार्ज लागू होगा, लेकिन अगर आप उसी मशीन से पैसे जमा कर रहे हैं, तो उस पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।

RBI ने यह भी कहा है कि इन बदलावों के बाद डिजिटल पेमेंट के प्रति लोगों की रुचि बढ़ेगी और UPI जैसे विकल्पों को अपनाने में तेजी आएगी। बैंक भी अपने यूजर्स को यह सलाह दे रहे हैं कि वे ATM यूज प्लान करें और जहां संभव हो डिजिटल मोड अपनाएं।
Advertisement
 

छोटे शहरों में असर ज्यादा?

हालांकि बड़े शहरों में लोग पहले से डिजिटल पेमेंट की ओर झुके हैं, लेकिन छोटे शहरों और गांवों में अभी भी ATM की डिमांड ज्यादा है। ऐसे में नए चार्जेज का असर उन लोगों पर ज्यादा पड़ेगा जो महीने में कई बार कैश निकालते हैं और डिजिटल मोड में ट्रांजैक्शन नहीं करते।
 

RBI का मकसद क्या है?

RBI का कहना है कि एटीएम सर्विसेज को मेंटेन रखना महंगा हो गया है, जिसमें सिक्योरिटी, कैश रीलोडिंग, मशीन रिपेयरिंग जैसी चीजों की लागत बढ़ी है। साथ ही ये बढ़ा हुआ चार्ज बैंक को ज्यादा रेवेन्‍यू देने में मदद करेगा जिससे वो बेहतर ATM इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए रख सकें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  3. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  4. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  5. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  9. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.