Apple ने कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया के खिलाफ हाई कोर्ट से लगाई गुहार

Apple के ऐप स्टोर की पॉलिसीज से जुड़े एक जांच के हिस्से के तौर पर CCI ने ये फाइनेंशियल रिकॉर्ड मांगे हैं। CCI की जांच में कंपनी पर ऐप स्टोर को लेकर अपनी मजबूत स्थिति का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जनवरी 2026 22:54 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने CCI के फाइनेंशियल जानकारी मांगने को गैर कानूनी बताया है
  • CCI की ओर से Apple के ऐप स्टोर की पॉलिसीज से जुड़ी एक जांच की जा रही है
  • एपल को आशंका है कि उसे 38 अरब डॉलर तक का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है

पिछले वर्ष के अंत में CCI ने कंपनी से फाइनेंशियल रिकॉर्ड मांगा था

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल ने कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के उसके इंटरनेशनल फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स मांगने पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से गुहार लगाई है। Apple के ऐप स्टोर की पॉलिसीज से जुड़ी एक जांच के हिस्से के तौर पर CCI ने ये फाइनेंशियल रिकॉर्ड मांगे हैं।  

Reuters की एक रिपोर्ट में कोर्ट में दाखिल किए गए दस्तावेजों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी ने फाइनेंशियल जानकारी मांगने को गैर कानूनी बताया है। CCI की जांच में कंपनी पर ऐप स्टोर को लेकर अपनी मजबूत स्थिति का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, एपल ने इस आरोप से इनकार किया है। इस बारे में एपल और CCI को टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदनों का उत्तर नहीं मिला है। 

Advertisement

कंपनी ने कहा है कि उसे आशंका है कि अगर CCI ने पेनल्टी लगाने के लिए उसके इंटरनेशनल टर्नओवर का इस्तेमाल किया तो उसे 38 अरब डॉलर तक का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। देश के एक कोर्ट में कंपनी ने 2024 के पेनल्टी से जुड़े रूल्स को चुनौती दी है। इस मामले की सुनवाई चल रही है। CCI ने इसके बावजूद पिछले वर्ष के अंत में कंपनी से फाइनेंशियल रिकॉर्ड मांगा था। दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल की गई एक अपील में एपल ने कहा है कि इस चरण पर CCI को कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और पूरी जांच को रोकने निर्देश दिया जाए। 

एपल की दलील है कि अगर उसे फाइनेंशियल रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए मजबूर किया जाता है तो इससे पेनल्टी रूल्स के खिलाफ उसकी मुख्य कानूनी चुनौती का उद्देश्य समाप्त हो जाएगा। इस मामले में CCI ने अपने पक्ष में कहा है कि इंटरनेशनल कंपनियों की ओर से कानून के उल्लंघन को रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी है। दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 27 जनवरी को होनी है। एपल के लिए भारत एक बड़ा मार्केट है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने 50 अरब डॉलर से ज्यादा के भारत में बने iPhones का एक्सपोर्ट किया है। कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को घटाया है। इस वजह से भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ोतरी हो रही है। इस वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में कंपनी ने लगभग 16 अरब डॉलर के आईफोन मॉडल्स का एक्सपोर्ट किया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.